businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

डुकाटी मल्टीस्ट्राडा वी4 रैली मोटर साइकिल भारत में हुई लान्च, जानिए खासियत और कीमत

Source : business.khaskhabar.com | July 01, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 ducati multistrada v4 rally motorcycle launched in india know the features and price 825590
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

डुकाटी कंपनी भारतीय बाजार में अपनी बाइकों की धूम मचा रहा है। कंपनी ने नई मोटरसाइकिल के तौर पर 2026 Multistrada V4 Rally को लान्च किया गया है। इस मोटरसाइकिल में किस तरह के फीचर्स दिए गए हैं। कितना दमदार इंजन दिया गया है। किस कीमत पर इसे लॉन्च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। 

डुकाटी की ओर से भारतीय बाजार में हाल में ही नई मोटरसाइकिल के तौर पर Duacti 2026 Multistrada V4 Rally को लॉन्च किया गया है। इस मोटरसाइकिल को एल्युमीनियम मोनोकोक फ्रेम के साथ लॉन्च किया गया है। 

इतना दमदार इंजनः 

निर्माता की ओर से Duacti 2026 Multistrada V4 Rally में 1158 सीसी की क्षमता का इंजन दिया गया है। जिससे इस मोटरसाइकिल को 170 हॉर्स पावर के साथ 123 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। 

ऐसे हैं फीचर्सः 

Duacti 2026 Multistrada V4 Rally में निर्माता की ओर से कई बेहतरीन फीचर्स को दिया गया है। इसमें सेमी एक्टिव सस्पेंशन, एडेप्टिव DSS EVO सिस्टम, एबीएस, व्हीली कंट्रोल, सीबीएस, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, कॉर्नरिंग लाइट्स, एलईडी लाइट्स, 6.5 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, 17 और 19 इंच स्पोक व्हील जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। 

डुकाटी इंडिया के प्रबंध निदेशक बिपुल चंद्र ने कहा कि 2026 मल्टीस्ट्राडा वी4 रैली डुकाटी के एडवेंचर टूरिंग दर्शन का सार प्रस्तुत करती है। भारत में एडवेंचर टूरिंग को अपनाने वाले और देश भर के विभिन्न इलाकों को एक्सप्लोर करने वाले राइडर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। 

नई मल्टीस्ट्राडा वी4 रैली के लॉन्च के साथ, हम उन्हें अपनी अब तक की सबसे सक्षम एडवेंचर मोटरसाइकिल पेश करते हुए प्रसन्न हैं, जिसे असीमित अन्वेषण को प्रेरित करने और हर यात्रा पर अद्वितीय डुकाटी राइडिंग अनुभव प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। 

इतनी है कीमतः 

निर्माता की ओर से मोटरसाइकिल को भारत में 32.40 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 32.73 लाख रुपये है।

[@ इन कार्यो को करने से आएगी घर में परेशानी]


[@ शबाना आजमी को शुरुआती दिनों में इस एक्टर से मिली थी फटकार]


[@ यहां सिर्फ एक बच्ची के लिए रोज आती है ट्रेन ]


Headlines