businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा

Source : business.khaskhabar.com | Jun 29, 2026 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 gold prices dip amid global stabilization silver nears the ₹223 lakh mark 824910मुंबई । सोने और चांदी की शुरुआत सोमवार को गिरावट के साथ हुई। इससे सोने का दाम 1.44 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 2.23 लाख के करीब पहुंच गया।  
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) के मुताबिक, सोने का 5 अगस्त, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,44,162 रुपए प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 1,44,180 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। 
शुरुआती कारोबार में ही इसमें गिरावट देखने को मिली और यह सुबह 9:40 पर 507 रुपए या 0.35 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,43,655 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। 
अब तक के कारोबार में सोने ने 1,43,454 रुपए प्रति 10 ग्राम का न्यूनतम स्तर और 1,44,180 रुपए का प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर छुआ है, जो कि इसका ओपनिंग प्राइस भी था। 
सोने के अपेक्षा चांदी में सपाट कारोबार हो रहा है। 
चांदी का 4 सितंबर 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,23,472 रुपए प्रति किलो के मुकाबले तेजी के साथ 2,23,912 रुपए प्रति किलो पर खुला, लेकिन शुरुआत कारोबार में इसमें बिकवाली देखी गई। 
खबर लिखे जाने तक यह 157 रुपए या 0.07 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 2,23,315 रुपए प्रति किलो पर था। 
अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,22,641 रुपए प्रति किलो का न्यूनतम स्तर और 2,24,248 रुपए प्रति किलो का उच्चतम स्तर छुआ है। 
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। कॉमेक्स पर 0.41 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,078 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.18 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 58.52 डॉलर प्रति औंस पर था। 
जानकारों के मुताबिक, सोने और चांदी में गिरावट की वजह वैश्विक स्तर पर अस्थिरता कम होना, डॉलर इंडेक्स की मजबूती और ब्याज दर बढ़ने की आशंका है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका और ईरान फिर से हमले रोकने पर सहमत हो गए हैं और मंगलवार को दोनों देशों के बीच कतर में बैठक हो सकती है। 
डॉलर इंडेक्स लगातार 101 के ऊपर बना हुआ है। फेड की ओर कई बार बढ़ती महंगाई पर चिंता जताई जा चुकी है, जिससे आने वाले महीनों में ब्याज दर बढ़ने की आशंका बनी हुई है। 
--आईएएनएस
 

[@ एलियंस को ढूंढेगा यह टेलीस्कोप!]


[@ गर्म पानी पीने के 8 कमाल के लाभ]


[@ ये जेट साइकिल उडा देगी आपके होश]