businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

भारतीय शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ खुला, आईटी स्टॉक्स में दबाव

Source : business.khaskhabar.com | Nov 09, 2026 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 indian stock market opens with a slight decline pressure on it stocks 859588
बिजनेस डेस्क। मुंबई 

भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ खुला। सुबह 9:22 पर सेंसेक्स 106.55 अंक या 0.13 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 80,892.45 और निफ्टी 63.15 अंक या 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,923.25 पर था। शुरुआती कारोबार में बाजार पर दबाव बनाने का काम आईटी और रियल्टी शेयर कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी आईटी और निफ्टी रियल्टी टॉप लूजर थे। 

निफ्टी कंजप्शन, निफ्टी ऑटो, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी मेटल, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी इंडिया डिफेंस और निफ्टी ऑयल एंड गैस भी सबसे ज्यादा गिरने वाले सूचकांक थे। दूसरी तरफ निफ्टी फार्मा, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी मीडिया, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज और निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग लूजर्स थे। स्मॉलकैप और मिडकैप में भी कमजोरी देखी गई। 

निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 98.00 अंक या 0.16 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 60,589.55 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 26.40 अंक या 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,140.00 पर था। सेंसेक्स पैक में एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंटरग्लोब एविएशन, सन फार्मा, एमएंडएम और एलएंडटी हरे निशान में थे। 

एचसीएच टेक, इन्फोसिस, पावर ग्रिड, भारती एयरटेल, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, एशियन पेंट्स, आईटीसी, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, मारुति सुजुकी, बीईएल और ट्रेंट लाल निशान में थे। 

जानकारों ने कहा कि पिछले हफ्ते की शानदार तेजी, जिसमें निफ्टी 8.6 प्रतिशत उछल गया, ने बाजार के माहौल को बेहतर बना दिया है। साथ ही, भारत के लिए कई सकारात्मक खबरें एक साथ आईं, जिसमें का आक्रामक खरीदार बनना, उचित वैल्यूएशन, एआई ट्रेड का कम होना, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, यूएस बॉन्ड यील्ड में कमी और दूसरी तिमाही के नतीजों में कॉर्पोरेट कमाई का लगातार बेहतर होना शामिल हैं। इन सबने मिलकर इस तेजी को जन्म दिया। उन्होंने आगे कहा कि भारत में एफआईआई की खरीदारी जारी रहने की संभावना है, जिससे लार्ज-कैप शेयरों में और तेजी आ सकती है। -आईएएनएस

[@ इस मंदिर में लक्ष्मी माता के आठ रूप]


[@ कछुआ से लाए घर में ढेर सारी सुख और समृद्धि]


[@ गुणकारी अंगूर,जानिए इसके 5 लाभ]


Headlines