businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

बाइक और स्कूटर में की लेस इग्निशन के फायदे, आइए यहां जानते हैं

Source : business.khaskhabar.com | May 11, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 keyless ignition on bikes and scooters has many advantages 812791ऑटो डेस्क। नई दिल्‍ली 
आज के दौर में हर परिवार के पास बाइक और ई स्कूटर है। पहले जहां सिर्फ प्रीमियम कारों में कीलेस इग्निशन (Keyless Ignition) देखने को मिलता था, अब वही टेक्नोलॉजी दोपहिया वाहनों में भी आम होती जा रही है। 

इस सिस्टम में पारंपरिक मेटल चाबी की जगह एक स्मार्ट की-फॉब काम करता है, जिससे बाइक को स्टार्ट, लॉक या अनलॉक किया जा सकता है। आइए विस्तार में जानते हैं कि बाइक और स्कूटर में कीलेस इग्निशन किस तरह से काम करता है? 

कीलेस इग्निशन कैसे काम करता है? 
कीलेस इग्निशन सिस्टम में मैकेनिकल चाबी और लॉक की जगह एक इलेक्ट्रॉनिक स्मार्ट की सिस्टम होता है। राइडर के पास एक प्रॉक्सिमिटी बेस्ड की-फॉब रहता है, जिसे जेब या बैग में रखने पर भी बाइक पहचान लेती है। जब यह की-फॉब तय दूरी के अंदर होता है, तब बाइक उसे वायरलेस सिग्नल के जरिए पहचानती है। पुश-बटन या डायल घुमाने से इंजन स्टार्ट हो जाता है। 

चाबी को इग्निशन में लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है। इस सिस्टम से मिलने वाले मुख्य फंक्शन स्टेयरिंग लॉक और इग्निशन अनलॉक है। चुनिंदा स्कूटर्स में अंडर-सीट स्टोरेज या फ्यूल लिड खुलने के लिए लगाया जाता है। सही की-फॉब न होने पर इंजन स्टार्ट नहीं होता है। पार्किंग में बाइक ढूंढने के लिए आंसर-बैक फीचर दिया गया है। यह पूरा सिस्टम रेडियो फ्रीक्वेंसी कम्युनिकेशन पर काम करता है। सही सिग्नल मिलने पर ही बाइक स्टार्ट होती है, वरना सुरक्षित रहती है।

[@ सुनील दत्त के कारण मिला बॉलीवुड को मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर]


[@ यहां "पवित्र" लडकियों को मिलती है स्कॉलरशिप]


[@ इस मंदिर में लक्ष्मी माता के आठ रूप]