businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

नए वित्तीय वर्ष पर कृष्णा घी ने घटाए दाम, झंडेवालाज फूड्स ने पेश की फ्री शुगर स्कीम

Source : business.khaskhabar.com | Apr 01, 2026 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 krishna ghee slashes prices for the new financial year jhandewala foods introduces free sugar scheme 802734
बिजनेस डेस्क। जयपुर 
नए वित्तीय वर्ष के पहले दिन जयपुर के डेयरी उत्पाद बाजार में हलचल देखने को मिली। जहाँ एक ओर परंपरा के अनुसार मुहूर्त के सौदे हुए, वहीं उपभोक्ताओं और व्यापारियों के लिए राहत और उत्साह भरी खबरें भी सामने आईं। प्रदेश की प्रतिष्ठित घी कंपनियों ने नए सत्र की शुरुआत कीमतों में कटौती और आकर्षक कंज्यूमर ऑफर्स के साथ की है। 

स्थानीय घी बाजार में आज बुधवार को मुहूर्त के व्यापार के दौरान कीमतों में नरमी देखी गई। प्रसिद्ध ब्रांड कृष्णा घी ने अपने भावों में 150 रुपये प्रति टिन की उल्लेखनीय कटौती की है। इस कटौती के बाद बाजार में कृष्णा घी का मुहूर्त कारोबार 9075 रुपए प्रति 15 किलो के स्तर पर दर्ज किया गया। 

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल शादी-ब्याह के सीजन (सावों) की मांग और सामान्य उपभोक्ता मांग उम्मीद से कम है, जिसके चलते कीमतों में यह सुधार देखा गया है। हालांकि, अन्य प्रतिस्पर्धी ब्रांड्स ने अपनी कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है और उनके भाव लगभग स्थिर बने हुए हैं। 

इस बीच, राजस्थान की अग्रणी एफएमसीजी (FMCG) कंपनी झंडेवालाज फूड्स लिमिटेड ने बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए एक शानदार उपहार योजना की घोषणा की है। कंपनी ने अपने दो प्रमुख उत्पादों नमन देशी घी और गोधेनु गाय का घी के 900 मिली. पैक के साथ आधा किलो चीनी बिल्कुल मुफ्त देने का निर्णय लिया है। 

कंपनी के प्रबंध निदेशक (MD) राकेश बी. कूलवाल ने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि हमारा लक्ष्य इस नए वित्तीय वर्ष में अधिक से अधिक घरों तक शुद्धता पहुँचाना है। यह फ्री शुगर ऑफर जयपुर समेत पूरे राजस्थान में लागू कर दिया गया है। चूंकि यह एक सीमित अवधि का ऑफर है, इसलिए उपभोक्ता स्टॉक रहने तक इसका लाभ उठा सकते हैं। 

उपभोक्ता इस विशेष योजना का लाभ अपने निकटतम किराना स्टोर या कंपनी के अधिकृत विक्रेताओं से प्राप्त कर सकते हैं। बाजार के जानकारों का कहना है कि मांग में सुस्ती के इस दौर में झंडेवालाज फूड्स का यह कदम रिटेल बिक्री में तेजी ला सकता है।

[@ व्यायाम से डर लगे तो कॉफी पीएं]


[@ खुलासा! गुप्त यूएफओ में दर्ज है ब्रिटेन में आए थे एलियन]


[@ अनूठा कारनामा, महिला ने बालों से बनाया कोट]