businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

मार्केट आउटलुक: एफआईआई प्रवाह, कच्चे तेल की चाल और आर्थिक आंकड़ों से तय होगी शेयर बाजार की चाल 

Source : business.khaskhabar.com | Nov 16, 2026 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 market outlook fii inflows crude oil prices and economic data will determine stock market movement 861000मुंबई । भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। एफआईआई प्रवाह, कच्चे तेल की चाल और घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय आंकड़ों से शेयर बाजार की चाल तय होगी।  
अगले हफ्ते विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के प्रवाह पर बाजार की नजर रहेगी। बीते हफ्ते शेयर बााजर में कैश में विदेशी निवेशकों ने इक्विटी में करीब 33 हजार करोड़ रुपए का निवेश किया था। हालांकि, इस दौरान घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) करीब 24 हजार करोड़ रुपए की बिकवाली के साथ शुद्ध विक्रेता थे। 
मध्य पूर्व में जारी उठा पटक के बीच कच्चे तेल पर भी निवेशकों की नजरें रहेगी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बीते हफ्ते कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 2.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 96.13 डॉलर प्रति बैरल पर था। 
इसके अलावा, कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू डेटा भी बाजार की दिशा में अहम भूमिका निभाएंगे।
अमेरिकी फेड चेयर केविन वॉश 16 नवंबर को फेडरल रिजर्व प्रोडक्टिविटी एंड जॉब्स टास्क फोर्स कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। जानकारों के मुताबिक, इसमें वह ब्याज दरों को लेकर संकेत दे सकते हैं, जिसका असर सीधे बाजार पर हो सकता है। इसके अलावा, 19 नवंबर को फेड मिनट्स जारी किए जाएंगे। 
इसके अलावा, भारत में 16 नवंबर को थोक महंगाई दर और बेरोजगारी के आंकड़े आएंगे। 20 नवंबर को औद्योगिक उत्पादन और विदेशी मुद्रा भंडार से जुड़े आंकड़े जारी किए जाएंगे। 
बीता हफ्ता भारतीय शेयर बाजार के लिए मुनाफे वाला रहा। इस दौरान सेंसेक्स 564.43 अंक या 0.70 प्रतिशत की मजबूती के साथ 81,592.45 और निफ्टी 113.95 अंक या 0.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,144.30 पर था। 
लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,282.85 अंक या 2.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 61,889.50 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 681.40 अंक या 3.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,656.45 पर था। 
सूचकांकों में निफ्टी पीएसयू बैंक (7.50 प्रतिशत), निफ्टी मीडिया (5.22 प्रतिशत), निफ्टी रियल्टी (2.74 प्रतिशत), निफ्टी फार्मा (2.13 प्रतिशत), निफ्टी इंडिया डिफेंस (1.79 प्रतिशत) और निफ्टी हेल्थकेयर (1.78 प्रतिशत) की मजबूती के साथ बंद हुए। 
दूसरी तरफ निफ्टी आईटी (-3.17 प्रतिशत), निफ्टी कमोडिटीज (-1.03 प्रतिशत) और निफ्टी सर्विसेज (-0.39 प्रतिशत) की गिरावट के साथ बंद हुआ।
--आईएएनएस
 

[@ प्रदूषण का आंखों पर होता है ये असर]


[@ कछुआ से लाए घर में ढेर सारी सुख और समृद्धि]


[@ गजब! अजगर और मगर के बीच रहता है ये परिवार]


Headlines