शोरूम में आने से पहले ही वायरल हुआ निसान टेक्टोन का माफिया लुक
Source : business.khaskhabar.com | Jun 29, 2026 | 

ऑटो डेस्क। नई दिल्ली बाजार में निसान जल्द ही नई एसयूवी के तौर पर Nissan Tekton को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। लॉन्च से पहले ही इस एसयूवी की अहम जानकारी सामने आ चुकी है। किस तरह की जानकारी इस एसयूवी की सामने आई है।
कब तक इसे लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है।
हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। निसान की ओर से जल्द लॉन्च की जाने वाली एसयूवी टेक्टॉन पहले ही सामने आ चुकी है। इस एसयूवी को हाल में ही बिना ढंके हुए देखा गया है। जिस दौरान इसके रियर की जानकारी मिल गई है।
ये मिली जानकारीः निसान की ओर से टेक्टॉन एसयूवी को कई बेहतरीन फीचर्स के साथ ऑफर किया जाएगा। इसके रियर में कनेक्टिड टेल लाइट्स को दिया जाएगा। इसके साथ ही इसमें टेक्टॉन की बड़ी बैजिंग, रियर वाइपर और वॉशर, हाई माउंट स्टॉप लैंप, रियर स्पॉयलर, शार्क फिन एंटीना, रूफ रेल, रियर पार्किंग सेंसर, सिल्वर फिनिश में रियर बंपर को दिया जाएगा।
इतना दमदार इंजनः लॉन्च के समय ही इसके इंजन और फीचर्स की सही जानकारी दी जाएगी। लेकिन उम्मीद है कि इस एसयूवी को भी भारतीय बाजार में टर्बो पेट्रोल और हाइब्रिड इंजन के विकल्प के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 1.3 लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और 1.8 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन को दिया जा सकता है। जिसके साथ ही मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प को दिया जाएगा।
जल्द होगी लॉन्चः निर्माता की ओर से इस एसयूवी को भारतीय बाजार में औपचारिक तौर पर नौ जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। तभी इसकी कीमत की जानकारी भी दी जाएगी। लेकिन उम्मीद है कि इस एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत 10.20 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 18 लाख रुपये के आस पास हो सकती है।
इनसे होगा मुकाबलाः निसान की ओर से इस एसयूवी को मिड साइज एसयूवी के तौर पर ऑफर किया जाएगा। इसका मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Honda Elevate, Mahindra Scorpio, Tata Harrier जैसी एसयूवी के साथ होगा।
[@ इस एक्ट्रेस ने माना, खाना बनाने से दूर होता है तनाव]
[@ क्या अब भी रेखा की मांग में है संजय दत्त के नाम का सिंदूर?]
[@ हनुमानजी व शनिदेव के बीच क्या है रिश्ता]