आरपीएम और स्पीड के साथ इन चार का रखें ध्यान तो ज्यादा पिकअप देगी गाड़ी
Source : business.khaskhabar.com | Jun 16, 2026 | 

ऑटो डेस्क। नई दिल्ली बाजार में कई कंपनी की ओर से कारों को सामान्य इंजन के साथ टर्बो इंजन के साथ ग्राहक को आफर किया जाता है। सामान्य इंजन के मुकाबले टर्बो इंजन वाली गाड़ी की उम्र को किस तरह से बढ़ाया जा सकता है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं। कार में इंजन से ज्यादा पावर जनरेट करने के लिए इंजन के साथ टर्बो को लगाया जाता है।
टर्बो के जरिए कम्प्रैस्ड हवा को इंजन के अंदर पहुंचाया जाता है। जिसके बाद गाड़ी को चलाने पर इंजन को ज्यादा हवा मिलने लगती है। जिसका फायदा यह होता है कि उतनी ही क्षमता के इंजन से कार का टॉर्क भी बढ़ जाता है और इंजन से ज्यादा पावर बनाई जा सकती है।
गाड़ी स्टार्ट करने के कुछ देर बाद शुरू करें सफरः टर्बो इंजन के साथ ही सामान्य इंजन वाली कारों को भी स्टार्ट करने के तुरंत बाद नहीं चलाना चाहिए। ऐसा करने से इंजन और टर्बो दोनों को ही नुकसान हो सकता है। बंद कार को जब स्टार्ट किया जाता है, तो इंजन में अच्छी तरह से ऑयल को घूमने में थोड़ा समय लगता है। लेकिन अगर कार स्टार्ट करने के तुरंत बाद ही कार को चलाया जाता है, तो इससे इंजन में ऑयल सही तरह से घूम नहीं पाता, जिससे नुकसान होता है।
ज्यादा आरपीएम पर न चलाएं गाड़ीः अगर कार का इंजन ठंडा हो तो कभी भी ज्यादा आरपीएम पर कार को चलाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से उस समय तो टर्बो के जरिए कार को ज्यादा पावर मिल जाएगी लेकिन बाद में टर्बो को बड़ा नुकसान होने का खतरा बढ़ जाता है।
धीरे से बढ़ाएं स्पीडः टर्बो इंजन वाली कारों में कभी भी तेजी से स्पीड को नहीं बढ़ाना चाहिए। लेकिन अगर आप ऐसा करते हैं, तो इससे इंजन के साथ ही टर्बो को भी लंबे समय में नुकसान होता है। जबकि आप धीरे धीरे स्पीड को बढ़ाते हैं, तो कार को ज्यादा पावर मिलने के साथ ही टर्बो की उम्र को भी बढ़ाया जा सकता है।
[@ सजा-ए-मौत से बचने के लिए जेल में हुई प्रेग्नेंट]
[@ इस आश्रम में 43 वर्षो से जल रही अखंड अग्नि]
[@ जब इस डायरेक्टर ने राखी गुलजार को मारा था थप्पड़]