टाटा की सिएरा ईवी इस महीने हो रही लॉन्च, मिलेगा बेहतरीन क्यूडब्ल्यूडी फीचर
Source : business.khaskhabar.com | Jun 22, 2026 | 

ऑटो डेस्क। नई दिल्ली भारत में कई सेगमेंट में ईवी वाहनों को ऑफर किया जाता है। निर्माता टाटा मोटर्स की ओर से भी इस सेगमेंट में कई विकल्प बिक्री के लिए उपलब्ध करवाए जाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से इस महीने नई ईवी के तौर पर Tata Sierra EV को लॉन्च किया जा सकता है।
इस एसयूवी में कौन सा बेहतरीन फीचर ऑफर किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। टाटा मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में ईवी सेगमेंट में टाटा सिएरा ईवी को जल्द लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। इसके पहले निर्माता की ओर से इस एसयएूवी का टीजर भी जारी कर दिया है।
मिलेगा बेहतरीन फीचरः निर्माता की ओर से जानकारी दी गई है कि इस एसयूवी में QWD जैसे बेहतरीन ऑफ रोड क्षमता वाले फीचर को दिया जाएगा। इस फीचर की जानकारी एसयूवी के रियर क्वार्टर ग्लास पर देखी गई है। इस फीचर को निर्माता की ओर से हैरियर ईवी में भी ऑफर किया जा रहा है।
ऐसे होंगे फीचर्सः निर्माता की ओर से इस एसयूवी के ICE वर्जन को कुछ समय पहले ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। उसमें कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है। इन सभी फीचर्स को भी एसयूवी के इलेक्ट्रिक वर्जन में ऑफर किया जाएगा। इसमें LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, कनेक्टेड एलईडी टेल लाइट्स, फ़्लश डोर हैंडल, कॉर्नरिंग फॉग लैंप, ट्रिपल स्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो, एप्पल कार प्ले, 360 डिग्री कैमरा, ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग सिस्टम, Hypr HUD, ड्यूल ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, 12 स्पीकर के साथ Dolby Atmos ऑडियो सिस्टम, Sonic Shaft साउंड बार, 5G कनेक्टिविटी, सेगमेंट में सबसे बड़ा पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और इलेक्ट्रिक फ्रंट सीट्स, रियर सनशेड, एयर प्यूरीफायर, कूल्ड ग्लव बॉक्स, पावर्ड टेलगेट, टेरेन मोड्स, पैडल शिफ्टर्स जैसे फीचर्स को दिया जा सकता है।
इतनी होगी रेंजः टाटा की ओर से सिएरा के इलेक्ट्रिक वर्जन को दो बैटरी के विकल्प के साथ ऑफर किया जा सकता है। टाटा सिएरा EV में 55 kWh और 65 kWh बैटरी पैक के विकल्प को भी दिया जा सकता है। साथ ही सिंगल चार्ज में इस एसयूवी को 500 से 550 किलोमीटर तक की रेंज दी जा सकती है। इसके साथ ही इसमें दमदार मोटर और ऑफ रोड क्षमता को भी ऑफर किया जा सकता है।
जल्द होगी लॉन्चः निर्माता ने अभी एसयूवी के लॉन्च को लेकर औपचारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन उम्मीद है कि इस एसयूवी को भारत में 30 जून को औपचारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा।
इतनी होगी कीमतः निर्माता की ओर से लॉन्च के समय ही इस एसयूवी के ईवी वर्जन की कीमत की जानकारी दी जाएगी। लेकिन उम्मीद है कि टाटा सिएरा EV को 20 से 25 लाख रुपये एक्स शोरूम की कीमत के आस पास लॉन्च किया जा सकता है।
[@ ये"सुपर फूड्स"सर्दियों की समस्याएं रखें दूर]
[@ ... तो ऎसा करने से भैंस देगी अधिक दूध]
[@ इस मंत्र से पूजें गणेश,बन जाएंगे बिगडे काम]