businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

देश का सबसे ज्यादा रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में 400 किमी तक का होगा सफर

Source : business.khaskhabar.com | Sep 26, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 the countrys longest range electric scooter with a single charge that can travel up to 400 km 848046
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में सुनते ही इसकी रेंज के बारे में ख्याल आता है। इस सवाल या चिंता को दूर करने के लिए हम आपको यहां एक ऐसी इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में बताएंगे जिसकी रेंज सिंगल चार्जिंग पर 400 किमी तक है। हम बात कर रहे हैं Simple Ultra इलेक्ट्रिक स्कूटर की, आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स की सारी डिटेल्स। 

बैटरी मोटर और परफॉर्मेंसः 

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 6.5kWh की लिथियम-आयन डुअल बैटरी पैक दी गई है जिसकी क्लेम की गई रेंज IDC के मुताबिक 400 किमी तक है। इसमें 8.8kW की अधिकतम पावर वाली परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर मिलती है जो 72nm का टॉर्क जनरेट करती है। इस स्कूटर की टॉप-स्पीड 115kmph है और यह 0 से 40kmph सिर्फ 2.77 सेकंड में पकड़ लेती है। इसके अलावा, राइडिंग क लिए इसमें Eco X, Eco, Ride, Air, Sonic और Sonic X जैसे 6 राइडिंग मोड्स दिए गए हैं। 

चेसिस सस्पेंशन और ब्रेकः 

इस गाड़ी में ट्यूबलर स्टील चेसिस फ्रेम दिया गया है। इसके फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क सस्पेंशन और रियर में प्रोग्रेसिव सस्पेंशन मिलता है। ब्रेकिंग के लिए इसके फ्रंट में 200mm का डिस्क ब्रेक और रियर में कॉम्बी ब्रेक सिस्टम के साथ 190mm का डिस्क ब्रेक दिया गया है। इसके अलावा, इसमें ट्यूबलेस अलॉय व्हील्स मिलते हैं। 

फीचर्स और टेक्नोलॉजीः 

इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, स्मार्टवॉच ऐप, गूगल मैप्स और OTA अपडेट्स मिलते हैं। इसमें 32 GB स्टोरेज और 2 GB RAM दी गई है। सुरक्षा और सुविधा के लिए इसमें 4 लेवल वाला ट्रैक्शन कंट्रोल, फॉल डिटेक्शन और रिवर्स मोड मिलता है। इसके अलावा, इसमें बूट लाइट और LED DRLs दिए गए हैं। Simple Energy Ultra इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 2,34,999 रुपए से लेकर 2,44,999 रुपए तक जाती है।

[@ इस दिशा में हो मंदिर, तो घर में होती है कलह]


[@ क्या आप जानते है खांसी का इलाज है चॉकलेट!]


[@ घर का डॉक्टर एलोवीरा]