इस वर्ष गेहूं की पैदावार 100 लाख टन ज्यादा, तेजी नहीं, गेहूं का स्टॉक सरकारी एवं गैर सरकारी गोदामों में भरा पड़ा है
Source : business.khaskhabar.com | July 02, 2026 | 
जयपुर। गेहूं की कीमतों में फिलहाल स्थिरता का रुख देखा जा रहा है। जयपुर मंडी में गेहूं मिल डिलीवरी दड़ा नैट के भाव 2510 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास ही घूम रहे हैं। देश में इस साल गेहूं का उत्पादन 1200 लाख टन के आसपास होने का अनुमान है। जो कि पिछले साल की तुलना में करीब 100 लाख टन ज्यादा है। केन्द्र सरकार द्वारा गेहूं की खरीद पिछले वर्ष की तुलना में 17 फीसदी अधिक हुई है। इसके अलावा पुराना गेहूं भी केन्द्रीय पूल में बचा हुआ है। इसे देखते हुए गेहूं का स्टॉक सरकारी एवं गैर सरकारी गोदामों में भरा पड़ा है। वीकेआई एरिया रोड़ नंबर तीन पर स्थित मित्तल दलिया के निर्माता मुकुल मित्तल ने बताया कि इस साल गेहूं की खरीद भारतीय खाद्य निगम एवं अन्य एजेंसियों को मिलाकर 354 लाख टन के करीब हो चुकी है। पिछले साल यह 300 लाख टन के करीब हुई थी। पिछले दो माह से लगातार मंदा चलने से दक्षिण भारत की फ्लोर मिलों ने गेहूं की खरीद कम की थी। उत्तर भारत की रोलर फ्लोर मिलों को जरूरत के अनुसार प्रांतवार सस्ता गेहूं मिल रहा था। इस बीच मानसून के निकट आते ही मैदा की डिमांड निकलना शुरू हो गया है। कहा जा सकता है कि गेहूं में मामूली तेजी का रुख बन सकता है।
[@ अनूठा कारनामा, महिला ने बालों से बनाया कोट]
[@ यहां "पवित्र" लडकियों को मिलती है स्कॉलरशिप]
[@ नानी ने दिया नातिन को जन्म! जानिए,कैसे हुआ ये]