मुंबई में बढ़ा भरतपुर का गौरव, Deep Infotech को मिला India Best 100 Institute Award 2026
Source : business.khaskhabar.com | Oct 03, 2026 | 

बिजनेस डेस्क। भरतपुर शिक्षा एवं कौशल विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए भरतपुर की Deep Infotech – Institute of Computer & IT Management को मुंबई में आयोजित भव्य समारोह में India Best 100 Institute Award 2026 से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही संस्थान को “Excellence in Education Award 2026” से भी नवाजा गया।
कार्यक्रम का आयोजन DITRP के डायरेक्टर अमजद साठे द्वारा किया गया। वर्ष 2017 से कंप्यूटर एवं IT शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत Deep Infotech की इस उपलब्धि से भरतपुर का नाम राष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित हुआ है।
इस अवसर पर संस्थान के Deep Sir ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा,“आज के युवाओं के पास प्रतिभा और अवसर दोनों हैं। जरूरत सिर्फ सही दिशा में मेहनत करने और अपने हुनर को लगातार निखारने की है। छोटे शहर का होना आपकी सफलता की सीमा नहीं है। अगर लक्ष्य बड़ा हो और मेहनत ईमानदार हो, तो भरतपुर से निकलकर भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई जा सकती है।”
[@ क्या आप जानते है खांसी का इलाज है चॉकलेट!]
[@ शाम को ना करें ये काम, वरना हो जाएंगे कंगाल]
[@ ऑडी से भी महंगी है ये भैंस, देती है 29 लीटर दूध]