businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

भारत में निवेशकों के लिए इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग में बड़े अवसर मौजूद: पीएम मोदी

Source : business.khaskhabar.com | Jun 15, 2026 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 huge opportunities exist for investors in india across innovation technology and manufacturing pm modi 821344नीस/नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'भारत इनोवेट्स 2026' में वैश्विक निवेशकों को देश में आमंत्रित करते हुए कहा कि भारत में इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग में बड़े अवसर मौजूद हैं।  
फ्रांस में आयोजित भारत इनोवेट्स 2026 में पीएम मोदी ने कहा कि वैश्विक निवेश और इनोवेशन के गंतव्य के रूप में देश तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और सुधारों, टैलेंट एवं स्थिरता के दम पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "नीस में 'भारत इनोवेट्स 2026' के दौरान हुई बातचीत बहुत ज्ञानवर्धक और महत्वपूर्ण रही। इनोवेशन, टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग और उभरते हुए सेक्टर में भारत में मौजूद बड़े मौकों को लेकर इन्वेस्टर्स और वेंचर कैपिटल लीडर्स के साथ चर्चा की।"
उन्होंने कहा कि टैलेंट, बड़े पैमाने, स्थिरता और पॉलिसी में सुधारों की मजबूत नींव के दम पर भारत निवेश और इनोवेशन के लिए दुनिया की सबसे आकर्षक जगहों में से एक बनकर उभरा है।
प्रधानमंत्री ने कहा, "भारत की ग्रोथ टैलेंट, बड़े पैमाने, स्थिरता और सुधारों से आगे बढ़ रही है, जो इसे निवेश और इनोवेशन के लिए एक आकर्षक जगह बनाते हैं।"
इसके अतिरिक्त, 'भारत इनोवेट्स 2026' में लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा दशक बड़े बदलावों और विकास, दोनों का दौर है।
उन्होंने कहा, "दुनिया संघर्षों और जलवायु परिवर्तन के बढ़ते असर की वजह से अभूतपूर्व चुनौतियों का सामना कर रही है, लेकिन ये चुनौतियां इनोवेशन और तरक्की के लिए बड़े मौके भी पैदा कर रही हैं।"
प्रधानमंत्री ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग, बायोटेक्नोलॉजी, स्पेस टेक्नोलॉजी और एडवांस्ड मटीरियल्स को ऐसी अहम टेक्नोलॉजी के तौर पर पहचाना है जो इंसानों के भविष्य को आकार देंगी।
इन्हें मानव सभ्यता का अगला अध्याय बताते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि हर टेक्नोलॉजी क्रांति नए मौके और नई जिम्मेदारियां भी साथ लाती है।
प्रधानमंत्री ने कहा, "आज दुनिया ऐसी टेक्नोलॉजी की तलाश में है जो भरोसेमंद, समावेशी, मानव और वैश्विक भलाई पर केंद्रित हों।"
उन्होंने कहा कि भारत की प्राथमिकता "इंसानों के लिए टेक्नोलॉजी" और इंसान-केंद्रित इनोवेशन है, जो देश की डिजिटल क्रांति और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर की नींव रही है।
--आईएएनएस
 

[@ गजब! अजगर और मगर के बीच रहता है ये परिवार]


[@ ये है "भूतिया" जंगल,जान देने आते है लोग]


[@ खुलासा! गुप्त यूएफओ में दर्ज है ब्रिटेन में आए थे एलियन]