businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

भारत का वस्तु व्यापार घाटा सितंबर में 30.21 अरब डॉलर रहा

Source : business.khaskhabar.com | Oct 15, 2026 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 india merchandise trade deficit stood at $3021 billion in september 853396मुंबई । भारत का वस्तु व्यापार घाटा सितंबर में मासिक आधार पर 3.35 अरब डॉलर बढ़कर 30.21 अरब डॉलर हो गया है, जो कि अगस्त में 26.86 अरब डॉलर था। इस दौरान निर्यात में दोहरे अंक में वृद्धि दर्ज की गई है। यह जानकारी सरकारी की ओर से गुरुवार को जारी डेटा में दी गई। 
देश का वस्तु निर्यात सितंबर में सालाना आधार पर 23.04 प्रतिशत बढ़कर 44.4 अरब डॉलर हो गया है। यह अगस्त में 43.81 डॉलर था। वहीं, आयात सालाना आधार पर 8 प्रतिशत बढ़कर 74.61 अरब डॉलर हो गया है। बीते महीने यह 70.67 अरब डॉलर था। 
वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा कि भारत के निर्यात में वृद्धि का रुझान जारी है, जो बढ़ते व्यापार घाटे के बावजूद निर्यात में निरंतर गति का संकेत देता है। 
उन्होंने आगे कहा कि वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में निर्यात की वृद्धि पहली तिमाही के मुकाबले अधिक रही है। 
इससे पहले देश के व्यापार घाटे में भी कमी देखने को मिली थी और यह अगस्त में 26.86 अरब डॉलर पर रहा था, जो कि एक साल पहले समान अवधि में 27.22 अरब डॉलर पर था। इस साल जुलाई में व्यापार घाटा 32 अरब डॉलर था।
अगस्त में वस्तु आयात सालाना आधार पर 26 प्रतिशत बढ़कर 72.67 अरब डॉलर पर रहा है, जो कि इस साल जुलाई में 76.22 अरब डॉलर था। मासिक आधार पर अगस्त में निर्यात में भी कमी दर्ज की गई है, जो कि जुलाई में 44.24 अरब डॉलर पर था।
आंकड़ों के मुताबिक, इस साल अगस्त में सोने का आयात गिरकर 2.3 अरब डॉलर रह गया, जो अगस्त 2025 के 5.4 अरब डॉलर के आंकड़े से आधे से भी कम था।
आरबीआई द्वारा बीते महीने जारी आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में भारत का चालू खाता घाटा (सीएडी) 4.2 अरब डॉलर रहा। पश्चिमी एशिया संकट के कारण ग्लोबल मार्केट में तेल, एलपीजी और फर्टिलाइजर की कीमतें बढ़ने के बावजूद यह जीडीपी का 0.5 प्रतिशत बना रहा।
--आईएएनएस 

[@ संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े वो राज जिसे नहीं जानते हैं आप]


[@ शिमला मिर्च के सेहतभरे लाभ]


[@ केसर स्वास्थ्य के लिए कई तरह से लाभकारी]