फ्यूचर्स-ऑप्शंस में कथित हेरफेर पर सेबी ने 6 लोगों और दो कंपनियों पर की कार्रवाई, 28.12 करोड़ रुपए की संपत्ति फ्रीज
सेबी के पूर्णकालिक सदस्य कमलेश चंद्र वार्ष्णेय द्वारा जारी अंतरिम आदेश में प्रसार संपदा प्राइवेट लिमिटेड, चौबारा ईट्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ-साथ वेद प्रकाश गुप्ता, प्रीति गुप्ता, सरोज गुप्ता और गौरव तोमर को मामले की आगे की जांच पूरी होने तक संयुक्त रूप से 28.12 करोड़ रुपए फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) में जमा करने का निर्देश दिया गया है।
गिरावट से उबरकर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स में 333 अंकों की बढ़त, निफ्टी आईटी पर सबसे ज्यादा दबाव
सेंसेक्स 332.63 अंकों यानी 0.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74,336.45 पर पहुंच गया, तो वहीं निफ्टी50 99 अंक यानी 0.43 प्रतिशत बढ़कर 23,217.60 पर बंद हुआ। व्यापक बाजार में, निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप में क्रमशः 0.01 प्रतिशत और 0.18 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
यूपीआई में एमडीआर आने से इंडस्ट्री को 20,000 करोड़ रुपए तक का हो सकता है फायदा: ब्रोकरेज
यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) का संचालन करने वाली नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने 2,000 रुपए से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट (पीटूएम) यूपीआई के लिए 0.4 प्रतिशत का एमडीआर 15 अक्टूबर से लगाने का ऐलान किया है। हालांकि, इसकी अधिकतम सीमा 300 रुपए प्रति लेनदेन निर्धारित की गई है। इसका भुगतान मर्चेंट करेगा, न कि ग्राहक।
भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला, एफएमसीजी स्टॉक्स में खरीदारी
शुरुआती कारोबार में तेजी का नेतृत्व एफएमसीजी स्टॉक्स कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी एफएमसीजी एक प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त के साथ टॉप गेनर था। इसके अलावा, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी कंजप्शन, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी ऑटो, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी कमोडिटीज और निफ्टी आईटी के साथ ज्यादातर सूचकांक हरे निशान में थे। केवल निफ्टी इंडिया डिफेंस ही लाल निशान में था।
भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद; सेंसेक्स 74,000 के करीब
सूचकांकों में केवल निफ्टी आईटी ही 2.19 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ। लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बिकवाली देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,318.95 अंक या 2.12 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 60,878.25 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 483.85 अंक या 2.43 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 19,422.45 पर था।
भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला, आईटी स्टॉक्स में खरीदारी
भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को मजबूती के साथ खुला। सुबह 9:17 पर सेंसेक्स 393 अंक या 0.53 प्रतिशत की मजबूती के साथ 75,178 और निफ्टी 103 अंक या 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,495 पर था।
मध्य पूर्व में तनाव असर! एफपीआई ने सितंबर में अब तक 14,474 करोड़ रुपए की बिकवाली की
इस बीच, पूरे हफ्ते भारतीय इक्विटी बाजार पर काफी दबाव बना रहा और निफ्टी 50 में लगातार पांचवें हफ्ते गिरावट दर्ज की गई। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई और महंगाई, ग्लोबल ब्याज दरों और आर्थिक विकास को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। इ
यूएस फेड बैठक, कच्चे तेल की कीमत और घरेलू आर्थिक आंकड़ों से अगले हफ्ते तय होगी शेयर बाजार की चाल
अगले हफ्ते घरेलू स्तर पर भी कई अहम आंकड़े आने वाले हैं, जिसमें थोक महंगाई दर, खुदरा महंगाई दर, आयात-निर्यात, यात्री वाहन, बेरोजगारी और विदेशी मुद्रा भंडार से जुड़े डेटा शामिल होंगे। सोमवार को गणेश चतुर्थी होने के कारण अगले हफ्ते शेयर बाजार में पहला कारोबारी सत्र मंगलवार को होगा।