सेंसेक्स और निफ्टी इस हफ्ते करीब 2 प्रतिशत बढ़े, एफआईआई की खरीदारी और कमजोर बॉन्ड यील्ड से मिला सहारा
भारतीय इक्विटी बाजार में इस हफ्ते करीब 2 प्रतिशत की तेजी देखी गई। इसे विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की खरीदारी, बॉन्ड यील्ड में नरमी और मजबूत घरेलू नतीजों से सहारा मिला।
भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 905 अंक उछला
भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 905.01 अंक या 1.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,151.04 और निफ्टी 237.90 अंक या 1.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,936.75 पर था।
सेंसेक्स 353 अंक गिरकर बंद, मिडकैप और स्मॉलकैप में रही खरीदारी
भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 352.64 अंक या 0.48 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 73,246.03 और निफ्टी 50.90 अंक या 0.22 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,698.85 पर बंद हुआ।
नोएल टाटा समूह की 6 कंपनियों में बोर्ड से देंगे इस्तीफा
यह कदम 'नमक से लेकर सॉफ्टवेयर तक' के कारोबार वाले इस समूह में नेतृत्व के एक बड़े बदलाव का संकेत है, जहां नोएल टाटा फिलहाल कई सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध कंपनियों में अहम पदों पर हैं।
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक फिसला
कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच आईटी और बैंकिंग शेयरों में भारी बिकवाली के चलते हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को भी भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में खुला। इस दौरान प्रमुख बेंचमार्कों सेंसेक्स और निफ्टी 50 में एक प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। यह लगातार सातवां दिन है जब बाजार में गिरावट देखने को मिली है।
कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स करीब 400 अंक फिसला
हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार ने सुस्त शुरुआत की। यह लगातार छठा दिन है जब बाजार में गिरावट दर्ज की गई है, वहीं इस हफ्ते का गिरावट का यह लगातार दूसरा दिन है। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और मध्य पूर्व में भू-राजनीतिक तनाव के चलते बाजार में सतर्कता का माहौल बना हुआ है।