अगले 12 महीनों में भारतीय शेयर बाजार में दिखेगी मजबूत रिकवरी, 26 प्रतिशत तक बढ़ सकता है सेंसेक्स: मॉर्गन स्टेनली
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट में बताया गया कि इस तेजी को समर्थन भारत सरकार की ओर से किए जा रहे नीतिगत सुधारों और आर्थिक गतिविधियों में तेजी से मिलेगा। रिपोर्ट में कहा गया कि धीमेपन का दौरा समाप्त हो चुका है और आने वाले महीनों में आय में मजबूती देखने को मिलेगी।