सुजुकी मोटर के लिए हरियाणा बना पहली पसंद, सरकार और कंपनी के बीच निवेश सहयोग मजबूत
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को सुजुकी मोटर के सीईओ तोशिहिरो सुजुकी से मुलाकात की। इस दौरान सीईओ ने भरोसा दिलाया कि कंपनी राज्य में अपने निवेश को आगे भी बढ़ाती रहेगी।
पहली तिमाही में हुंडई मोटर का मुनाफा 23.6 प्रतिशत घटा, अमेरिकी टैरिफ और बढ़ती लागत का असर
दक्षिण कोरिया की प्रमुख ऑटो कंपनी हुंडई मोटर ने गुरुवार को बताया कि अमेरिकी टैरिफ और कच्चे माल की बढ़ती लागत के चलते इस साल की पहली तिमाही (क्यू1) में उसका शुद्ध मुनाफा (नेट प्रॉफिट) 23.6 प्रतिशत घट गया।
भारत में वित्त वर्ष 2026 में दोपहिया वाहनों की बिक्री रिकॉर्ड 22 मिलियन तक पहुंच गई: रिपोर्ट
रेटिंग एजेंसी का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2027 में दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री की वृद्धि दर घटकर 3-5 प्रतिशत रह सकती है। इसका कारण पिछले साल का उच्च आधार और अल नीनो के चलते कमजोर मानसून की संभावना है, जिससे ग्रामीण मांग पर असर पड़ सकता है।
तेल पर निर्भरता घटाने के लिए केंद्र सरकार ईवी और महत्वपूर्ण खनिजों के उपयोग को दे रही बढ़ावा
सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि पश्चिम एशिया संकट और वैश्विक तेल कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच केंद्र सरकार ने तेल आयात पर निर्भरता कम करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) और स्वच्छ ऊर्जा से जुड़े महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में तेजी लाई है।
चीनी ऑटोमोबाइल निर्माता दो दशक में पहली बार वैश्विक बिक्री चार्ट में शीर्ष पर पहुंचे : जापानी मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2025 में बीवाईडी की बिक्री फोर्ड की बिक्री को पीछे छोड़ते हुए वैश्विक स्तर पर छठे स्थान पर पहुंच गयी, वहीं गीली ऑटोमोबाइल की बिक्री होंडा की बिक्री को पीछे छोड़ते हुए आठवें स्थान पर पहुंच गई। पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में, बीवाईडी ने अमेरिकी इलेक्ट्रिक वाहन ब्रांड टेस्ला को पीछे छोड़ते हुए दुनिया में नंबर एक स्थान हासिल कर लिया है।
बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया की बड़ी घोषणा, 1 अप्रैल से कंपनी की कारें 2 प्रतिशत तक होंगी महंगी
लग्जरी कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने गुरुवार को घोषणा की कि वह 1 अप्रैल 2026 से अपनी बीएमडब्ल्यू और मिनी रेंज कारों की कीमतों में 2 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करेगी।
महाराष्ट्र सरकार ने एमएसआरटीसी के बस बेड़े को 2037 तक पूरी तरह इलेक्ट्रिक बनाने का लक्ष्य रखा
परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने सोमवार को विधान परिषद को बताया कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) 2037 तक अपनी 22 हजार बसों के पूरे बेड़े को इलेक्ट्रिक वाहनों में बदल देगा।
ऑडी इंडिया ने गाड़ियों के दाम 2 प्रतिशत तक बढ़ाए, नई कीमतें एक अप्रैल से लागू होंगी
ऑडी इंडिया के ब्रांड निदेशक बलबीर सिंह ढिल्लों के अनुसार, कंपनी ने ग्राहकों पर मूल्य वृद्धि के प्रभाव को कम से कम रखने का प्रयास किया है। ढिल्लों ने कहा,“हाल ही में बढ़ती इनपुट लागत और मुद्रा में उतार-चढ़ाव के कारण, हम 1 अप्रैल, 2026 से कीमतों में 2 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर रहे हैं।
सेबी ने फोर्स मोटर्स से पुराने वित्तीय नतीजों और स्टॉक की गतिविधियों को लेकर जानकारी मांगी
बाजार नियामक सेबी ने फोर्स मोटर्स लिमिटेड से पुराने वित्तीय नतीजों और फरवरी 2024 के दौरान कंपनी के शेयर की गतिविधियों को लेकर जानकारी मांगी है।
फरवरी में भारत में रिटेल वाहन बिक्री 25.62 प्रतिशत बढ़कर 24.09 लाख यूनिट पहुंची
भारत में फरवरी में रिटेल वाहन बिक्री में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई। देश में वाहन बिक्री सालाना आधार पर 25.62 प्रतिशत बढ़कर 24.09 लाख यूनिट तक पहुंच गई, जो फरवरी 2024 के पिछले रिकॉर्ड को भी पार कर गई। यह जानकारी गुरुवार को फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (एफएडीए) ने दी।
जनवरी में कमर्शियल व्हीकल बिक्री में जोरदार उछाल, वित्त वर्ष 2026 में 7-9 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान
भारतीय कमर्शियल व्हीकल (सीवी) उद्योग में जनवरी में थोक बिक्री (होलसेल) में 27 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की गई और कुल 99,544 यूनिट्स की बिक्री हुई। यह दिसंबर 2025 में दर्ज 97,682 यूनिट्स के मुकाबले 1.9 प्रतिशत की क्रमिक बढ़ोतरी भी दर्शाती है।