टाटा अल्ट्रोज के सीएनजी वेरिएंट को एक लाख में घर ले जाएं, फिर ईएमआई में चुकाएं
टाटा मोटर्स की ओर से प्रीमियम हैचबैक कार सेगमेंट में Tata Altroz को ऑफर किया जाता है। इसके सीएनजी वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 7.30 लाख रुपये है।
सावधान… घर पर कार न धोएं, बाजार में धुलवाने से रहती हैं बेहतर
हम यहां पर विस्तार में बता रहे हैं कि घर पर कार धोते समय कौन-सी आम गलतियां कार की सेहत बिगाड़ती हैं, घरेलू तरीकों से क्या नुकसान होता है और सही तरीका क्या है, ताकि आपकी कार की शाइन और वैल्यू दोनों बनी रहे।
इलेक्ट्रिक कार में आग लगने से बचाने के लिए ये हैं पांच जरूरी बातें, ध्यान रखिएगा
इस घटना ने इलेक्ट्रिक व्हीकल मालिकों के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी। हालांकि, कंपनी की ओर से जारी स्पष्टीकरण में साफ किया गया कि आग बैटरी से नहीं, बल्कि एक गंभीर लापरवाही के कारण लगी।
भारत में इन दोपहिया वाहनों की रीसैल वैल्यू अच्छी, दो-तीन साल चलाने के बाद मिलती है मोटी कीमत
स्थानीय मैकेनिक भी इन्हें अच्छी तरह जानते हैं, जिससे रिपेयर जल्दी और सस्ता हो जाता है। खासकर टियर-2 और टियर-3 शहरों में, जिन मॉडल्स की माइलेज अच्छी होती है और जिनकी डिमांड लगातार बनी रहती है, वे 2-3 साल बाद भी अच्छी कीमत दिलाते हैं।
मारुति सुजुकी इंडिया ने अप्रैल में दर्ज की वाहनों की रिकॉर्ड बिक्री, 33 प्रतिशत की वृद्धि के साथ हुई 2.39 लाख यूनिट्स की बिक्री
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने शुक्रवार को बताया कि उसने अप्रैल महीने में अपनी अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज की। यह नए वित्त वर्ष की मजबूत शुरुआत का संकेत है। यह बिक्री सभी सेगमेंट, खासकर छोटी कारों और एसयूवी की अच्छी मांग से प्रेरित है।
बजाज ने दिया ग्राहकों को तोहफा, पल्सर एनएस400जेड की कीमत हुई कम
कीमत कम होने के बाद अब यह भारत में 40hp पावर वाली सबसे सस्ती बाइक बन गई है। एक्स-शोरूम कीमत कम होने, Insurance पर बचत और रजिस्ट्रेशन फीस घटने से ग्राहकों को कुल 24,500 रुपए तक का फायदा मिल सकता है।
सुजुकी मोटर के लिए हरियाणा बना पहली पसंद, सरकार और कंपनी के बीच निवेश सहयोग मजबूत
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को सुजुकी मोटर के सीईओ तोशिहिरो सुजुकी से मुलाकात की। इस दौरान सीईओ ने भरोसा दिलाया कि कंपनी राज्य में अपने निवेश को आगे भी बढ़ाती रहेगी।
पहली तिमाही में हुंडई मोटर का मुनाफा 23.6 प्रतिशत घटा, अमेरिकी टैरिफ और बढ़ती लागत का असर
दक्षिण कोरिया की प्रमुख ऑटो कंपनी हुंडई मोटर ने गुरुवार को बताया कि अमेरिकी टैरिफ और कच्चे माल की बढ़ती लागत के चलते इस साल की पहली तिमाही (क्यू1) में उसका शुद्ध मुनाफा (नेट प्रॉफिट) 23.6 प्रतिशत घट गया।
भारत में वित्त वर्ष 2026 में दोपहिया वाहनों की बिक्री रिकॉर्ड 22 मिलियन तक पहुंच गई: रिपोर्ट
रेटिंग एजेंसी का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2027 में दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री की वृद्धि दर घटकर 3-5 प्रतिशत रह सकती है। इसका कारण पिछले साल का उच्च आधार और अल नीनो के चलते कमजोर मानसून की संभावना है, जिससे ग्रामीण मांग पर असर पड़ सकता है।
तेल पर निर्भरता घटाने के लिए केंद्र सरकार ईवी और महत्वपूर्ण खनिजों के उपयोग को दे रही बढ़ावा
सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि पश्चिम एशिया संकट और वैश्विक तेल कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच केंद्र सरकार ने तेल आयात पर निर्भरता कम करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) और स्वच्छ ऊर्जा से जुड़े महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में तेजी लाई है।
चीनी ऑटोमोबाइल निर्माता दो दशक में पहली बार वैश्विक बिक्री चार्ट में शीर्ष पर पहुंचे : जापानी मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2025 में बीवाईडी की बिक्री फोर्ड की बिक्री को पीछे छोड़ते हुए वैश्विक स्तर पर छठे स्थान पर पहुंच गयी, वहीं गीली ऑटोमोबाइल की बिक्री होंडा की बिक्री को पीछे छोड़ते हुए आठवें स्थान पर पहुंच गई। पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में, बीवाईडी ने अमेरिकी इलेक्ट्रिक वाहन ब्रांड टेस्ला को पीछे छोड़ते हुए दुनिया में नंबर एक स्थान हासिल कर लिया है।
बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया की बड़ी घोषणा, 1 अप्रैल से कंपनी की कारें 2 प्रतिशत तक होंगी महंगी
लग्जरी कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने गुरुवार को घोषणा की कि वह 1 अप्रैल 2026 से अपनी बीएमडब्ल्यू और मिनी रेंज कारों की कीमतों में 2 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करेगी।