फाक्सवैगन वरटस फेसलिफ्ट जल्द हो सकती है लॉन्च, सनरूफ के साथ मिलेगी मसाजिंग सीट भी
टेस्ट म्यूल के टेललाइट्स में भी बदलाव नजर आ रहे हैं और पीछे की तरफ एक कनेक्टिंग लाइट बार मिलने की उम्मीद है। इसमें नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स, एक इल्यूमिनेटेड VW लोगो और लाल रंग के ब्रेक कैलिपर्स मिल सकते हैं जो केवल टॉप-स्पेक GT वेरिएंट तक ही सीमित होंगे।
कावासाकी ने पेश की नई निन्जा एच2 और एच2आर बाइक, पावरफुल इंजन और अपडेटेड फीचर्स के साथ
इन अपडेट्स की वजह से नए पिस्टन, सिलिंडर हेड, क्रैंकशाफ्ट को शामिल किया गया है। इन मोटरसाइकिल में नए थ्रॉटल बॉडी और नया एग्जॉस्ट सिस्टम भी मिलता है। अब रोड लीगल निंजा H2 से 206hp की पावर और 135nm का टॉर्क जनरेट करता है जो पिछले मॉडल के 240hp और 142nm से कम है। इसके अलावा, ट्रैक ओनली Ninja H2R 296hp की पावर और 142nm का टॉर्क देती है।
भारत की थोक ऑटोमोबाइल बिक्री ने अगस्त 2026 में बनाया रिकॉर्ड, यात्री वाहनों की सेल्स 36.5 प्रतिशत बढ़ी
ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री बॉडी के डेटा में बताया गया कि अगस्त 2026 में यात्री वाहनों, तिपहिया और दोपहिया वाहनों की बिक्री रिकॉर्ड उच्च स्तर पर रही है। समीक्षा अवधि में यात्री वाहनों की कुल बिक्री 4,39,309 यूनिट्स रही है, जो कि सालाना आधार पर 36.5 प्रतिशत की वृद्धि को दिखाता है।
हादसों में भी खरोंच नहीं आने देते कार के एयरबैग, ऐसे करते हैं काम
यह फीचर क्यों जरूरी है और किस तरह से यह काम करता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं। इनमें से कई हादसे कारों के साथ होते हैं। जिनमें कई तरह के सेफ्टी फीचर को दिया जाता है। इन फीचर्स में से एक फीचर एयरबैग होता है, जिनकों कारों में अनिवार्य तौर पर दिया जाता है।
कावासाकी वलकेन एस हुई लान्च, नया रंग और डुअल चैनल ABS के साथ
Vulcan S के ज्यादातर मैकेनिकल पार्ट्स 2027 वाले वर्जन में भी पहले जैसे ही रखे गए हैं। इसमें मिलने वाली पावर और जिस RPM पर पावर और टॉर्क मिलते हैं उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।
Elon Musk की कंपनी टेस्ला जल्द ला रही है रोडस्टर कार
निर्माता की ओर से नई कार के तौर पर रोडस्टर को पेश करने की तैयारी की जा रही है। एलन मस्क की ओर से सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी गई है। मस्क ने ट्वीट कर बताया है कि जल्द ही नई रोडस्टर को पेश कर दिया जाएगा। इसे ग्लोबल स्तर पर पेश किया जाएगा।
टेस्ला लंबी देरी के बाद एक अक्टूबर को अगली पीढ़ी की रोडस्टर को करेगी लॉन्च
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस इवेंट में स्पेसएक्स के साथ मिलकर बनाए गए कोल्ड-गैस थ्रस्टर्स वाले लिमिटेड-एडिशन वर्जन का डेमो दिखाया जा सकता है। टेस्ला ने सबसे पहले 2017 में अगली पीढ़ी की रोडस्टर लाने का ऐलान किया था और कहा था कि इसकी डिलीवरी 2020 में शुरू हो जाएगी, लेकिन इस प्रोग्राम में बार-बार देरी हुई है।
बीएमडब्ल्यू ने लॉन्च की i7 फेसलिफ्ट इलेक्ट्रिक सेडान, एक बार चार्ज करने पर 728 किमी की रेंज
आगे की तरफ, इस अपडेटेड मॉडल में इल्यूमिनेटेड सराउंड के साथ ज्यादा स्क्वायर किडनी ग्रिल डिजाइन, नया फ्रंट बंपर और संशोधित LED हेडलाइट्स मिलती हैं। साइड में नई i7 में अलॉय व्हील्स का नया डिजाइन दिया गया है जबकि बाकी हिस्से पहले जैसे ही हैं।
हीरो ग्लैमर एक्स 125 हुई अपडेट, राइडिंग मोड्स के साथ मिलेगा ये नया फीचर
Glamour X 125 में पहली बार एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम तकनीक दी गई है जो अलग-अलग रोड कंडिशन में तेज, ज्यादा रिस्पॉंसिव और भरोसेमंद ब्रेकिंग परफॉर्मेंस देता है। यह ग्लैमर एक्स के मौजूदा सेफ्टी फीचर्स को और बेहतर बनाता है जिसमें पैनिक ब्रेक अलर्ट और इमरजेंसी स्थितियों का संकेत देने के लिए हजार्ड लैंप शामिल हैं।
गाड़ी में पीपीएफ लगवाने क्या हैं फायदे और इसके नुकसान
आइए जानते हैं इसके फायदे और नुकसान। PPF एक ट्रांसपेरेंट और मजबूत पॉलीयूरेथेन कोट होती है जिसे गाड़ी के बाहरी पेंट पर चढ़ाया जाता है। यह एक इनविजिबल सुरक्षा कवच की तरह काम करती है।
होंडा की कार खरीदने का बेहतरीन मौका, मिलेगा कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस
निर्माता की ओर से इस महीने इसकी तीसरी जेनरेशन को खरीदने पर 50 हजार रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर को दिया जा रहा है। इस कार की दूसरी जेनरेशन पर इस महीने 40 हजार रुपये तक की बचत का मौका दिया जा रहा है। Honda Amaze की तीसरी जेनरेशन की एक्स शोरूम कीमत 7.65 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।
ह्यूंडई ने एक साथ तीन एसयूवी को दिया बड़ा अपडेट, जानिए क्या है खासियत और कितनी कीमत
हुंडई की ओर से भारतीय बाजार में अपनी तीन एसयूवी को लाउंज एडिशन के साथ लॉन्च कर दिया है। निर्माता की ओर से इस एडिशन को Hyundai Creta, Alacazar और Creta Electric में ऑफर किया गया है।
यामाहा ने लान्च की क्रोसओवर एडीवी 2027 बाइक, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ नए सेफ्टी फीचर्स
पुरानी बाइक में पहले से ही LED प्रोजेक्टर हेडलैंप और LED DRL हैं लेकिन अपडेटेड मॉडल में आगे और पीछे दोनों तरफ LED टर्न इंडिकेटर के साथ-साथ LED टेल लैंप भी जोड़े गए हैं। एक और खास नया फीचर Yamaha मोटर ऑन ऐप के जरिए मिलने वाली ब्लूटूथ कनेक्टिविटी है। स्मार्टफोन से कनेक्ट होने के बाद राइडर्स औसत माइलेज, रूट हिस्ट्री, सर्विस शेड्यूल और लास्ट पार्किंग जैसी जानकारियों को देख सकते हैं।
वर्ल्ड ईवी डे : भारत में अब तक एक करोड़ से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों की हुई बिक्री, 79 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा बाजार
वर्ल्ड ईवी डे पर केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि भारत की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी यात्रा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ, हरित और अधिक आत्मनिर्भर भविष्य के परिवर्तनकारी विजन को दर्शाती है।