ग्रीनप्लाई ने एलएनजी से चलने वाले ट्रकों के जरिए ग्रीन लॉजिस्टिक्स को बढ़ावा देने के लिए ग्रीनलाइन से साझेदारी की
इस साझेदारी की औपचारिक शुरुआत ग्रीनप्लाई के वडोदरा स्थित विनिर्माण संयंत्र से ग्रीनलाइन के एलएनजी से चलने वाले ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के साथ हुई। यह कंपनी के अधिक टिकाऊ लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम तैयार करने के प्रयासों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
काइनेटिक ने डीएक्स प्लस इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वेरिएंट किया लान्च, मिलेगी 132 किमी की रेंज
Kinetic का दावा है इसकी IDC रेंज 132 किमी तक है। अब Kinetic DX रेंज की शुरुआती कीमत 1.18 लाख रुपए (एक्स-शोरम) है जबकि नया DX Plus 3.1kWh इस रेंज में टॉप मॉडल है।
होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट अक्टूबर में आ सकती है, जानिए फीचर्स, कीमत और इंजन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फेसलिफ्ट को पूरी तरह नया लुक देने के बजाय डिजाइन में कुछ ही बदलावों की उम्मीद है। इसके बंपर, अलॉय व्हील्स और लाइटिंग एलिमेंट्स में बदलाव की उम्मीद है जबकि Elevate का कुल आकार पहला जैसा ही रह सकता है। टेल-लैंप्स में नए लाइटिंग ग्राफिक्स मिल सकते हैं जबकि फ्रंट में Honda की नई ग्लोबल डिजाइन लैंग्वेज से प्रेरित होकर कुछ बदलाव किए जा सकते हैं।
अगस्त में ईवी बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 2.98 लाख यूनिट पार; बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 12.3 प्रतिशत पहुंची: फाडा
फाडा के मुताबिक, अगस्त में इलेक्ट्रिक दोपहिया, तिपहिया, यात्री वाहन और वाणिज्यिक वाहन, सभी चार प्रमुख श्रेणियों में अब तक की सबसे अधिक मासिक खुदरा बिक्री दर्ज की गई। यह संकेत देता है कि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी अब भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार का मुख्य हिस्सा बनती जा रही है।
इलेक्ट्रिक स्कूटर चलाते समय ये गलतियां न करें, बर्बाद हो सकती है बैटरी
पेट्रोल स्कूटर की तरह कई लोग इलेक्ट्रिक स्कूटर को भी चलाते हैं। ऐसा करते हुए वह तुरंत स्पीड को बढ़ा देते हैं। इस तरह से अगर इलेक्ट्रिक स्कूटर को चलाया जाता है तो इसका बुरा असर बैटरी पर होता है। बैटरी तेजी से डिस्चार्ज होने लगती है। इसकी जगह स्कूटर की स्पीड को धीरे धीरे बढ़ाना चाहिए।
पेट्रोल को वैकल्पिक ईंधन ने पीछे छोड़ा, सीएनजी-ईवी बनी लोगों की पहली पसंद
महज एक साल पहले पेट्रोल इस मुकाबले में करीब 11 फीसद अंक आगे था। यह बदलाव भारतीय आटो सेक्टर में एक नया अध्याय है। वैसे पेट्रोल चालित वाहन समग्र तौर पर अभी भी सबसे बड़ी श्रेणी है। सीएनजी की हिस्सेदारी 25.28 प्रतिशत, हाइब्रिड की 9.04 प्रतिशत और ईवी की 7.63 प्रतिशत रही। डीजल करीब 17 प्रतिशत पर रहा।
ह्यूंडई बेआन जल्द हो सकती है लॉन्च टेस्टिंग के दौरान आई नजर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हुंडई की ओर से भारतीय बाजार में नई एसयूवी को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। नई एसयूवी के तौर पर निर्माता की ओर से बेयोन एसयूवी को ऑफर किया जा सकता है।
त्योहारी सीजन से पहले मारुति सुजुकी ने चुनिंदा मॉडल्स के 20,000 रुपए तक बढ़ाए दाम
कंपनी ने कहा कि वह यह पक्का करना जारी रखेगी कि ग्राहकों पर कीमत बढ़ने का असर कम से कम हो। हालांकि, भारत की सबसे बड़ी पैसेंजर कार बनाने वाली कंपनी मारुति सुजुकी ने फाइलिंग में उन मॉडल्स के बारे में नहीं बताया जिनकी कीमतें बढ़ाई गई हैं, और न ही अलग-अलग वैरिएंट्स की नई कीमतों के बारे में जानकारी दी।
125 सीसी की बाइक आ रही एक लाख के बजट में, जानिए पावर और फीचर्स में कौन है सबसे ज्यादा आगे
आज इस सेगमेंट में टीएफटी डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, राइडिंग मोड्स और एलईडी हेडलाइट्स जैसे फीचर्स मिलने लगे हैं। अगर आप एक लाख (एक्स-शोरूम) के बजट में अपने लिए एक नई, स्टाइलिश और दमदार 125cc बाइक की तलाश में हैं, तो ये पांच विकल्प आपके लिए सबसे सही साबित हो सकते हैं।
होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट जल्द हो सकती है लान्च, फीचर्स और डिटेज जानिए
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होंडा की ओर से ऑफर की जाने वाली एलीवेट के फेसलिफ्ट को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। अभी निर्माता की ओर से औपचारिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन इसे जल्द लॉन्च किया जा सकता है।
कार की बैटरी के ये छोटे काम हजारों रुपये बचाएंगे, इमरजेंसी में धक्का नहीं लगाना पड़ेगा
बैटरी पर दो टर्मिनल बनाए जाते हैं। जिनका काम बैटरी की पावर को आगे बढ़ाना होता है। इन टर्मिनल पर समय के साथ गंदगी जमने लगती है और यह सही तरह से काम नहीं कर पाते। इसलिए बैटरी टर्मिनल को हमेशा साफ रखना चाहिए।
भारतीय ऑटो इंडस्ट्री ने अगस्त में दर्ज की अब तक की सबसे अधिक बिक्री
भारतीय ऑटो रिटेल इंडस्ट्री ने अगस्त में अब तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की है।
रॉयल एनफील्ड हिमालयन 440 लॉन्च, दमदार इंजन और 21 इंच का फ्रंट व्हील
रॉयल एनफील्ड ने अपनी नई एडवेंचर मोटरसाइकिल हिमालयन 440 को लॉन्च कर दिया है।
इलेक्ट्रिक ट्रकों को प्रमोट करेगी सरकार, तेजी से चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित करने की भी योजना : प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर
प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने गुरुवार को कहा कि हमें जल्द से जल्द ऐसे वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों की तरफ जाना होगा, जो कि भारत में आसानी से उपलब्ध है और इस कड़ी में सरकार इलेक्ट्रिक ट्रकों को प्रमोट करेगी।