बजट 2027-28 की तैयारियां तेज, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अर्थशास्त्रियों के साथ की पहली प्री-बजट बैठक
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को आगामी केंद्रीय बजट 2027-28 की तैयारियों के तहत देश के प्रमुख अर्थशास्त्रियों के साथ पहली प्री-बजट परामर्श बैठक की, जिसका उद्देश्य आगामी बजट के लिए विशेषज्ञों से सुझाव प्राप्त करना और आर्थिक प्राथमिकताओं पर व्यापक चर्चा करना था।
भारत ने डिजिटाइजेशन में किया बेहतरीन काम, एआई में भी निभा सकता है बड़ी भूमिका : आईबीएम सीईओ
आईबीएम के चेयरमैन और सीईओ अरविंद कृष्णा ने सोमवार को कहा कि मजबूत सरकारी नीतियों के दम पर, भारत वैश्विक स्तर पर एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) में बड़ी भूमिका निभा सकता है।
पीएलआई योजना का असर, भारत की सोलर मॉड्यूल उत्पादन क्षमता 15 गुना बढ़कर 116 गीगावाट हुई
प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) योजना के तहत समर्थित परियोजनाओं ने भारत की सोलर मॉड्यूल विनिर्माण क्षमता में करीब 24 गीगावाट का योगदान दिया है। इससे देश की सोलर मॉड्यूल उत्पादन क्षमता लगभग 8 गीगावाट से 15 गुना बढ़कर करीब 116 गीगावाट हो गई है। यह जानकारी नीति आयोग की एक रिपोर्ट में दी गई।
मिस्र में भारत लेकर आया अफ्रीका का अब तक का सबसे बड़ा बिजनेस प्रतिनिधिमंडल : पीयूष गोयल
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को बताया कि भारत, मिस्र में अफ्रीका का अब तक का सबसे बड़ा बिजनेस प्रतिनिधिमंडल लेकर आया है। इसके जरिए हम दोनों देशों के बीच व्यापार और उद्योग को भी नजदीक ला रहे हैं।
भारत और मिस्र के पास परिवहन, सप्लाई चेन इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े अवसर मौजूद : पीयूष गोयल
केेंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत और मिस्र के पास परिवहन, सप्लाई चेन इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े अवसर मौजूद है।
भारत की आर्थिक प्रगति से दक्षिण-पूर्व एशिया को उम्मीद, वैश्विक निवेश का बदला माहौल : फिलीपींस के उद्योगपति
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की बढ़ती आर्थिक और सामरिक भूमिका को दक्षिण-पूर्व एशिया के देश महत्वपूर्ण मान रहे हैं। रेमन मैग्सेसे पुरस्कार फाउंडेशन के अध्यक्ष और मकाती बिजनेस क्लब के चेयरपर्सन एडगर ओ. चुआ ने भारत के निवेश माहौल में आए सुधारों की सराहना करते हुए कहा है कि भारत की आर्थिक प्रगति पूरे दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए विकास और समृद्धि के नए अवसर पैदा कर सकती है।
न्यूयॉर्क फेड से दोबारा निर्वाचित हुए अरविंद कृष्णा, दिसंबर 2029 तक संभालेंगे कार्यभार
भारतीय-अमेरिकी टेक्नोलॉजी एग्जीक्यूटिव अरविंद कृष्णा को फेडरल रिजर्व बैंक ऑफ न्यूयॉर्क के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में फिर से चुना गया है। उनका यह नया कार्यकाल तीन साल का होगा, जो दिसंबर 2029 तक चलेगा।
भारत चालू वित्त वर्ष में 1 ट्रिलियन डॉलर के निर्यात लक्ष्य को हासिल करने की राह परः पीयूष गोयल
भारत चालू वित्त वर्ष में 1 ट्रिलियन डॉलर के निर्यात लक्ष्य को हासिल करने की राह पर है। पहले सात महीनों (अक्टूबर तक) में निर्यात 570 अरब डॉलर तक पहुंच गया है, जो कि एक अभूतपूर्व उपलब्धि है। यह जानकारी वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दी है।
सरकार ने दूसरी तिमाही में 1.24 लाख से अधिक टेलीकॉम संसाधनों के खिलाफ की कार्रवाई, 374 सेंडर्स को किया ब्लैकलिस्ट
ट्राई यानी टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (टीआरएआई) ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही यानी जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान बिना मांगे भेजे जाने वाले कमर्शियल संदेशों (यूसीसी) को लेकर 1.24 लाख से अधिक टेलीकॉम संसाधनों के खिलाफ कार्रवाई की और 374 सेंडर्स को ब्लैकलिस्ट कर दिया। शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी साझा की गई है।