भारत और यूरोपीय संघ ने एफटीए के तहत बाजार पहुंच और व्यापार सुगमता बढ़ाने पर की चर्चा
भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) ने व्यापक आर्थिक और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। दोनों पक्षों ने मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के तहत व्यापार और निवेश संबंधों को विस्तार देने, बाजार पहुंच बेहतर बनाने, सप्लाई चेन की मजबूती बढ़ाने और व्यापार सुगमता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
हीलिक्स की स्वास्थ्य क्षेत्र में पहल: पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक पोषण के संगम से संवर रही जीवनशैली
वेलनेस ब्रांड 'हीलिक्स' पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक न्यूट्रिशन साइंस के मेल से चिया सीड्स, सनफ्लावर सीड्स, इलेक्ट्रोलाइट्स और सी-बकथॉर्न जैसे उत्पादों के जरिए दैनिक जीवनशैली में संपूर्ण व संतुलित पोषण को बढ़ावा दे रहा है।
सीसीआई ने अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस को इंटेलिस्मार्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर के 3,050 करोड़ रुपए के अधिग्रहण को दी मंजूरी
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड द्वारा इंटेलिस्मार्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड की इक्विटी शेयर पूंजी के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।
भारत ने आधुनिक इतिहास में सबसे तेज और सबसे व्यापक स्तर पर गरीबी कम करके दिखाया: पीयूष गोयल
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने विश्व बैंक समूह की 'अक्टूबर 2026 पॉवर्टी एंड इक्विटी ब्रीफ' (गरीबी और समानता रिपोर्ट) का हवाला देते हुए कहा कि भारत ने आधुनिक इतिहास में गरीबी कम करने के सबसे तेज और व्यापक प्रयासों में से एक को करके दिखाया है।
भारत 'आईसीएआर-सीजीआईएआर साइंस एंड पार्टनरशिप वीक' की करेगा मेजबानी, दिल्ली में जुटेंगे दुनियाभर के वैज्ञानिक
भारत अगले साल अप्रैल में 'आईसीएआर-सीजीआईएआर साइंस एंड पार्टनरशिप वीक' की मेजबानी करने जा रहा है। यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने और वैज्ञानिक ज्ञान, तकनीकों और बेहतरीन तौर-तरीकों के आदान-प्रदान के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा।
केंद्र ने 'विकसित भारत के लिए बैंकिंग' पर उच्च स्तरीय समिति का गठन किया
वित्त मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी एक बयान के अनुसार, केंद्र ने भारत के बैंकिंग क्षेत्र की समीक्षा करने और इसे वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी, वित्तीय रूप से समावेशी और 2047 तक विकसित भारत के लिए मजबूत बनाने हेतु एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। यह समिति आवश्यक संरचनात्मक, संस्थागत, नियामक और विधायी सुधारों की सिफारिश करेगी।
भारत का राजकोषीय घाटा अप्रैल-सितंबर अवधि में वित्त वर्ष 27 के लक्ष्य का 42.1 प्रतिशत रहा
भारत का राजकोषीय घाटा वित्त वर्ष 27 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में 7.15 लाख करोड़ रुपए रहा है, जो कि सरकार द्वारा चालू वित्त वर्ष के लिए निर्धारित किए गए राजकोषीय घाटे लक्ष्य का 42.1 प्रतिशत है। यह जानकारी सरकार की ओर से शुक्रवार को जारी डेटा में दी गई।