अदाणी एनर्जी का बड़ा प्रोजेक्ट बनेगा भारत-केन्या रिश्तों का नया आधार, ऊर्जा क्षेत्र में बढ़ेगा सहयोग
अदाणी एनर्जी को हाल ही में केन्या में 117 अरब केन्याई शिलिंग (केईएस) की बिजली ट्रांसमिशन परियोजना को दी गई मंजूरी अफ्रीकी देश की आर्थिक कूटनीति में बदलाव को दर्शाती है
भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था, आईएमएफ ने 2026 में लगाया 7 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ का अनुमान
वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है
मेलबर्न में पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई कारोबारियों को दिया भारत में निवेश का न्योता, बोले-स्वच्छ ऊर्जा, एआई और इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश बढ़ाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बढ़ती आर्थिक साझेदारी पर जोर दिया।
'ई20 पेट्रोल से खराब हुई एक कार का नाम बताइए', नितिन गडकरी ने आलोचकों को दी खुली चुनौती
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को देश के ई20 पेट्रोल कार्यक्रम का बचाव करते हुए इसके आलोचकों को खुली चुनौती दी। उन्होंने कहा कि यदि 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (ई20) से किसी वाहन को नुकसान हुआ है, तो लोग ऐसी सिर्फ एक कार का नाम बता दें। उन्होंने ई20 से माइलेज घटने या वाहनों को नुकसान पहुंचने जैसे दावों को "पेड कैंपेन" का हिस्सा करार दिया।
अभी ई25 लागू करने की कोई जल्दबाजी नहीं, परीक्षण पूरे होने के बाद होगा आगे का निर्णय: हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को स्पष्ट किया है कि सरकार फिलहाल ई25 ईंधन लागू करने की जल्दबाजी में नहीं है। उन्होंने कहा कि ई25 को लेकर परीक्षण जारी हैं और इनके नतीजे आने के बाद ही आगे का निर्णय लिया जाएगा। साथ ही सरकार ऑटोमोबाइल कंपनियों समेत सभी संबंधित पक्षों से चर्चा करेगी।
भारत को 179 अरब डॉलर के वैश्विक खिलौना बाजार में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने का लक्ष्य रखना चाहिए: निर्मला सीतारमण
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को भारतीय खिलौना उद्योग से वैश्विक बाजार में बड़ी हिस्सेदारी हासिल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत को दुनिया के खिलौना कारोबार में एक चौथाई यानी 25 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने का लक्ष्य रखना चाहिए, जिसके वर्ष 2032 तक 179 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।
सेबी ने एफपीआई पंजीकरण फीस में किया बड़ा बदलाव, अब डॉलर की जगह रुपए का होगा इस्तेमाल
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के लिए नियमों में बड़ा बदलाव किया है। इसके तहत विदेशी निवेशकों और विदेशी वेंचर कैपिटल निवेशकों (एफवीसीआई) के लिए पंजीकरण फीस ढांचे में अब डॉलर की जगह रुपए का उपयोग किया जाएगा।
ब्लड टेस्ट से शुरुआती कैंसर की होगी पहचान, रिलायंस की स्ट्रैंड लाइफ साइंसेज को मिला पेटेंट
कंपनी के मुताबिक इस तकनीक की खासियत कैंसर से जुड़े डीएनए पैटर्न में बदलाव को पहचानना है, ताकि बीमारी का पता शुरुआती चरण में लगाया जा सके और मरीजों को बेहतर इलाज का मौका मिल सके। फिलहाल बड़ी संख्या में मरीजों में कैंसर की पहचान बीमारी के गंभीर चरणों में ही हो पाती है।
भारत में स्टील उत्पादन की रफ्तार तेज, अप्रैल-जून तिमाही में दर्ज की गई 5.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी
स्टील मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, जून 2026 में देश का फिनिश्ड (तैयार) स्टील उत्पादन बढ़कर 1.38 करोड़ टन (13.8 मिलियन टन) हो गया, जो पिछले वर्ष जून के 1.3 करोड़ टन (13 मिलियन टन) की तुलना में 6 प्रतिशत अधिक है।
दुनिया की 'कनेक्टर इकोनॉमी' बन सकता है भारत: आनंद महिंद्रा
महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने कहा है कि आज के दौर में जब दुनिया भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक आपूर्ति शृंखलाओं (सप्लाई चेन) के बिखराव का सामना कर रही है, भारत के पास दुनिया की 'कनेक्टर इकोनॉमी' बनने का सुनहरा अवसर है। उनका मानना है कि भारत वैश्विक बाजारों, सप्लाई चेन और अलग-अलग भू-राजनीतिक समूहों के बीच भरोसेमंद कड़ी की भूमिका निभा सकता है।