सरकार ने 116 करोड़ रुपए की सहायता के लिए मनस्तु स्पेस के साथ किया समझौता, स्वदेशी ग्रीन प्रोपल्शन तकनीक को मिलेगा बढ़ावा
भारत की स्वदेशी अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी क्षमताओं को मजबूत करने और अंतरिक्ष तक टिकाऊ पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के अंतर्गत टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट बोर्ड (टीडीबी) ने महाराष्ट्र के नवी मुंबई स्थित मनस्तु स्पेस टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के साथ 116 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह सहायता अनुसंधान, विकास और नवाचार (आरडीआई) फंड के तहत प्रदान की जाएगी।
क्विक कॉमर्स से 2030 तक 75 मिलियन स्क्वायर फीट तक बढ़ सकती है अर्बन लॉजिस्टिक्स स्पेस की मांग: रिपोर्ट
भारत के तेजी से बढ़ते क्विक कॉमर्स से 2030 तक अर्बन लॉजिस्टिक्स स्पेस की मांग 75 मिलियन स्क्वायर फीट तक बढ़ सकती है। इसे डार्क स्टोर और वेयरहाउस इन्फ्रास्ट्रक्चर से सहारा मिलेगा। यह जानकारी सोमवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।
डेटा सेंटर वर्तमान में डिजिटल युग की सबसे बड़ी ताकत: निर्मला सीतारमण
ओडिशा के खोरधा में आरबीआई के नए ग्रीनफील्ड डेटा सेंटर के उद्घाटन के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को डेटा सेंटर को आज के समय में डिजिटल युग की सबसे बड़ी ताकत बताया और इस क्षेत्र को लेकर सरकार की पहलों का जिक्र किया।
भारत-नीदरलैंड्स आर्थिक रिश्तों को नई मजबूती, व्यापार और निवेश बढ़ाने पर जोर: पीयूष गोयल
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नीदरलैंड्स के साथ व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग को और मजबूत बनाने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई है।
एलआरएस के तहत अगस्त में विदेशी बाजारों में भारतीयों का निवेश हुआ दोगुना, 321 मिलियन डॉलर के पार पहुंचा: आरबीआई डेटा
विदेशी शेयर और बॉन्ड बाजारों में निवेश को लेकर भारतीयों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ रही है।
सेमीकंडक्टर के लिए 5,800 करोड़ रुपए के प्रस्ताव मिले; 10,000 नौकरियां मिलने की संभावना: सीएम मोहन यादव
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को बताया कि मध्य प्रदेश को लगभग 5,800 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इन प्रस्तावों से 10,000 से अधिक नौकरियां पैदा होने की संभावना है। राज्य सरकार सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण इकोसिस्टम विकसित करने की दिशा में काम कर रही है।
ओडिशा को 'इंडिया केम 2026' में 53,893 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को बताया कि 'इंडिया केम 2026' में शामिल होने के लिए उनकी दो दिवसीय मुंबई यात्रा के दौरान नौ समझौता ज्ञापनों (एमओयू) और चार निवेश प्रस्तावों पर हस्ताक्षर किए गए।
भारत-ईयू एफटीए समझौता व्यापार और निवेश के नए रास्ते बनाने में मदद करेगा, बर्लिन में बोले पीयूष गोयल
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि उन्होंने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की परिवर्तनकारी क्षमता पर जोर दिया है। यह समझौता इस साल के अंत तक होने वाला है, जो बाजार पहुंच बढ़ाने, सप्लाई चेन को मजबूत करने और व्यापार तथा निवेश के नए रास्ते बनाने में मदद करेगा।