आधार ऐप ने डिजिटल सेवाओं को लोगों के लिए बनाया आसान, डाउनलोड की संख्या 5 करोड़ के पार
मंत्रालय ने आधिकारिक बयान में कहा कि यह उपलब्धि आधार ऐप की भूमिका में महत्वपूर्ण विस्तार को दर्शाती है। ऐप नागरिकों और भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के बीच एक डिजिटल माध्यम के रूप में काम करता है।
भारतीय कॉलेज छात्रों के लिए गूगल का बड़ा तोहफा, एक साल तक मुफ्त मिलेगा एआई प्लस प्लान
कंपनी ने छात्रों के लिए गूगल एआई प्रो और यूट्यूब प्रीमियम का एक विशेष रियायती पैकेज भी पेश किया है, जिसके तहत विद्यार्थी विज्ञापन-मुक्त संगीत और वीडियो स्ट्रीमिंग सेवाओं का लाभ उठाते हुए लगभग 70 प्रतिशत तक की बचत कर सकेंगे।
भारत में अगले दो वर्षों में हर चार में से तीन कॉरपोरेट ऑफिस पोर्टफोलियो का विस्तार करने की बना रहे योजना
सीबीआरई साउथ एशिया प्राइवेट लिमिटेड की रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 30 प्रतिशत ऑफिस उपयोगकर्ता भारत में अपने ऑफिस पोर्टफोलियो का महत्वपूर्ण विस्तार करने की योजना बना रहे हैं, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 18 प्रतिशत था।
स्काईवेज आईपीओ : ईओडब्ल्यू की जांच और एईओ सर्टिफिकेट रद्द होने जैसे बड़े जोखिम
अगले हफ्ते इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) लाने जा रही स्काईवेज एयर सर्विसेज लिमिटेड ने सेबी ने पास जमा कराए आधिकारिक दस्तावेजों में बताया है कि आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) द्वारा कंपनी और उसकी सहायक कंपनी ब्रेस पोर्ट लॉजिस्टिक्स लिमिटेड के खिलाफ धोखाधड़ी, अधिक बिलिंग, जालसाजी और आपराधिक साजिश के आरोपों के संबंध में जांच की जा रही है।
टैक्स नियमों के पालन के लिए भारत टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल को तेजी से बढ़ाने वाले देशों में शामिल : एक्सपर्ट
राष्ट्रीय राजधानी में एसोचैम द्वारा आयोजित 23वें अंतरराष्ट्रीय कर सम्मेलन के साइडलाइन में पीडब्ल्यूसी में इनडायरेक्ट टैक्स के पार्टनर प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि भारत टैक्स के नियमों के पालन के लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल तेजी से बढ़ाने वाले देशों में शामिल है।
पीयूष गोयल 70 सदस्यीय कारोबारी प्रतिनिधिमंडल के साथ 19 से 21 अगस्त तक सिंगापुर दौरे पर, आर्थिक संबंधों को देंगे नई ऊंचाई
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भारत और सिंगापुर के बीच आर्थिक एवं निवेश संबंधों को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से 19 से 21 अगस्त तक सिंगापुर के दौरे पर हैं। यह यात्रा चौथे भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन (आईएसएमआर) के तहत दोनों देशों के बीच चल रहे उच्च-स्तरीय संवाद का हिस्सा है।
द्विपक्षीय व्यापार 27.5 अरब डॉलर तक पहुंचने के बाद पीयूष गोयल अगले हफ्ते जापान का करेंगे दौरा
भारत और जापान के बीच आर्थिक एवं रणनीतिक संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। केंद्र सरकार ने कहा है कि दोनों देशों के बीच साझेदारी हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, प्रगति और साझा समृद्धि की समान आकांक्षाओं पर आधारित है। इसी कड़ी में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल अगले सप्ताह जापान की यात्रा पर जाएंगे, जहां वह दोनों देशों के बीच निवेश, व्यापार और औद्योगिक सहयोग को नई दिशा देने पर चर्चा करेंगे।
पीयूष गोयल ने जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की; एआई, क्लीन एनर्जी और अन्य क्षेत्रों में साझेदारी पर हुई चर्चा
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को जर्मनी से आए प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधिमंडल और जर्मनी के हेसन राज्य के मंत्री -अध्यक्ष बोरिस राइन और फेडरल व यूरोपियन मामलों, अंतरराष्ट्रीय मामलों और डी-ब्यूरोक्रेटाइजेशन के मंत्री मैनफ्रेड पेंट्ज के साथ बैठक की।
डिजिटल भुगतान में तेज उछाल के बावजूद भारत में चलन में नकदी बढ़ी: आरबीआई डिप्टी गवर्नर
डिप्टी गवर्नर ने 13 अगस्त को जकार्ता में बैंक इंडोनेशिया द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में अपने भाषण के दौरान कहा, डिजिटल भुगतान के बढ़ते चलन के कारण व्यक्तिगत लेनदेन में नकदी की हिस्सेदारी घटने के बावजूद, चलन में मुद्रा दोहरे अंकों की दर से बढ़ रही है।