एशिया-प्रशांत क्षेत्र में भारत के जीसीसी इकोसिस्टम का सबसे बड़ा भागीदार बना जापान, 100 से अधिक सेंटर स्थापित
शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, जापान एशिया-प्रशांत (एपीएसी) क्षेत्र में भारत के ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) इकोसिस्टम का सबसे बड़ा भागीदार बनकर उभरा है। जापानी कंपनियां भारत में 100 से अधिक जीसीसी स्थापित कर चुकी हैं और ये सेंटर अब इंजीनियरिंग, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और प्रोडक्ट इनोवेशन के प्रमुख केंद्र बनते जा रहे हैं।
52 हजार करोड़ रुपए की रक्षा खरीद से भारतीय सेना को मिलेंगे आधुनिक हथियार और एंटी-ड्रोन सिस्टम, समुद्री सुरक्षा होगी और मजबूत
सरकार ने शुक्रवार को घोषणा की कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) की बैठक में भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना की परिचालन क्षमता को मजबूत करने के लिए करीब 52,000 करोड़ रुपए के पूंजीगत रक्षा खरीद प्रस्तावों को आवश्यकता की स्वीकृति (एओएन) प्रदान की गई।
भारत के 7 स्टार्टअप्स को मिलेंगे 30-30 लाख रुपए, साथ ही मिलेगा मेंटरशिप और विशेषज्ञों का मार्गदर्शन
भारत के 7 स्टार्टअप्स को उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) समर्थित फिक्की-मर्सिडीज-बेंज भारत इनोवेशन एंड बिजनेस आइडियाज चैलेंज प्रोग्राम के तहत फंडिंग के साथ-साथ संरचित मेंटरशिप और विशेषज्ञों का मार्गदर्शन भी मिलेगा।
भारत का पहला बुलेट ट्रेन कॉरिडोर पूरा होने के करीब, भविष्य की हाई-स्पीड रेल परियोजनाओं के लिए बनेगा मॉडल
भारत का पहला बुलेट ट्रेन कॉरिडोर मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल (एमएएचएसआर) परियोजना अब अपने अंतिम चरण में पहुंच रही है। सरकार ने शुक्रवार को कहा कि यह परियोजना देश में बनने वाले भविष्य के सभी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के लिए एक मानकीकृत मॉडल (स्टैंडर्ड टेम्पलेट) का काम करेगी।
म्यूचुअल फंड में निवेश कुछ चुनिंदा लोगों का विशेषाधिकार नहीं, बल्कि हर भारतीय की वित्तीय नींव बनना चाहिए: सेबी के अमरजीत सिंह
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पूर्णकालिक सदस्य अमरजीत सिंह ने शुक्रवार को कहा कि म्यूचुअल फंड में निवेश कुछ चुनिंदा लोगों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि यह देश के करोड़ों लोगों की वित्तीय सुरक्षा और संपत्ति निर्माण की मजबूत नींव बनना चाहिए।
'लखपति दीदी' अभियान को मिली डिजिटल ताकत, 'लोकओएस' प्लेटफॉर्म से करोड़ों ग्रामीण महिलाओं को मिल रहा लाभ
ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे 'लखपति दीदी' अभियान को अब डिजिटल प्लेटफॉर्म 'लोक ओएस' का बड़ा सहारा मिल रहा है। सरकारी फैक्टशीट के अनुसार, यह प्लेटफॉर्म बड़े स्तर पर लाभार्थियों तक पहुंच, उनकी प्रगति की निगरानी और डिजिटल मॉनिटरिंग के जरिए इस अभियान को और प्रभावी बना रहा है।
पंजाब की लीची पहली बार ओमान को निर्यात की गई, किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम: पीयूष गोयल
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को बताया कि पंजाब के होशियारपुर स्थित उम्मत एग्री एलाइड कोऑपरेटिव सोसायटी की ताजी लीची पहली बार ओमान को निर्यात की गई है।
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी फिलहाल संभव नहीं: हरदीप पुरी
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में राहत की उम्मीद कर रहे उपभोक्ताओं को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को स्पष्ट कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में खुदरा ईंधन की कीमतें घटाने का कोई औचित्य नहीं है।
जून में भारत का कोयला उत्पादन 14.9 प्रतिशत बढ़कर 1.79 करोड़ टन पहुंचा, अप्रैल में करीब 13 प्रतिशत कम हुआ आयात: सरकार
भारत में कैप्टिव और वाणिज्यिक (कमर्शियल) कोयला खदानों से जून 2026 में 1.788 करोड़ टन (17.88 मिलियन टन) कोयले का उत्पादन हुआ, जबकि इसी अवधि में 1.855 करोड़ टन (18.55 मिलियन टन) कोयले की आपूर्ति (डिस्पैच) की गई। कोयला मंत्रालय के अनुसार, जून 2025 में उत्पादन 1.556 करोड़ टन था, जिसके मुकाबले इस वर्ष जून में 14.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
भारत-जापान ऊर्जा सुरक्षा साझेदारी को नई मजबूती, भू-राजनीतिक चुनौतियों के बीच कई प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग का ऐलान
विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को एक आधिकारिक बयान में कहा कि भारत और जापान ने मौजूदा वैश्विक भू-राजनीतिक परिस्थितियों के बीच ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए अपनी रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने का फैसला किया है।
अदाणी ग्रुप निवेशकों को आकर्षित करने में रहा सफल, एईएल क्यूआईपी की मांग 38,000 करोड़ रुपए रही
अदाणी ग्रुप वैश्विक संस्थागत निवेशकों और भारत के बड़े म्यूचुअल फंड्स को आकर्षित करने में सफल रहा है और यह ग्रुप को लेकर निवेशकों के सेंटीमेंट में स्पष्ट बदलाव को दिखाता है।
आरबीआई ने रवि शंकर को बनाया नया एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, 1 जुलाई से प्रभावी हुई नियुक्ति
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने रवि शंकर को नया एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 1 जुलाई 2026 से प्रभावी हो गई है। आरबीआई ने आधिकारिक बयान जारी कर इस नियुक्ति की जानकारी दी।