अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में नहीं किया बदलाव
अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने फिलहाल ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। फेडरल रिजर्व के चेयरमैन केविन वार्श ने अमेरिकी कांग्रेस में अपनी पहली पेशी के दौरान कहा कि केंद्रीय बैंक महंगाई को काबू में लाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
भारत-यूके एफटीए से 'विकसित भारत' के लक्ष्य को मिलेगी नई रफ्तार; व्यापार, निवेश और नवाचार के क्षेत्र में खुलेंगे नए अवसर: नैसकॉम और फिक्की
सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग की सर्वोच्च संस्था नैसकॉम ने भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लागू होने का स्वागत करते हुए कहा है कि इससे डिजिटल व्यापार, निवेश, नवाचार और प्रतिभा (टैलेंट) के आदान-प्रदान के क्षेत्र में नए अवसर खुलेंगे।
भारत-यूके सीईटीए आज से लागू, कपड़ा और आभूषण एवं रत्न समेत कई क्षेत्रों के निर्यातकों के लिए बढ़ेंगे अवसर
भारत-यूके व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता (सीईटीए) बुधवार से लागू हो गया है। इससे देश में कपड़ा, चमड़े, आभूषण एवं रत्न, समुद्री उत्पादों, केमिकल और अन्य क्षेत्रों से जुड़े निर्यातकों के लिए यूके का बाजार खुला गया और उन्हें अब पहले के मुकाबले निर्यात के अधिक अवसर मिलेंगे।
उद्यम पंजीकरण पोर्टल और उद्यम सहायता प्लेटफॉर्म पर पंजीकृत एमएसएमई की संख्या करीब 9 करोड़ हुई, 38 करोड़ लोगों को मिल रहा रोजगार
उद्यम पंजीकरण पोर्टल और उद्यम सहायता प्लेटफॉर्म पर पंजीकृत सूक्ष्म, लघु
एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) की संख्या 8.9 करोड़ से अधिक हो गई है...
ज़रीन खान की स्टाइलिश मौजूदगी में लॉन्च हुआ X ब्लू जींस का विमेंस डेनिम कलेक्शन
इस लॉन्च की खास मेहमान रहीं बॉलीवुड अभिनेत्री ज़रीन खान, जिन्होंने अपनी स्टाइलिश और शानदार मौजूदगी से पूरे इवेंट में चार चांद लगा दिए। ज़रीन ने ब्रांड की उस सोच की तारीफ की, जिसमें फैशन के साथ कम्फर्ट, क्वालिटी और वर्सेटिलिटी को बराबर महत्व दिया गया है। उनके मौजूदगी ने इस नए कलेक्शन के आत्मविश्वास और मॉडर्न महिला की सोच को खूबसूरती से पेश किया।
ओएनजीसी ने लद्दाख में दूसरे भू-तापीय कुएं की ड्रिलिंग पूरी की
सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) ने लद्दाख की पुगा घाटी में अपने दूसरे भू-तापीय कुएं की ड्रिलिंग पूरी कर ली है। यह भारत के पहले पायलट भू-तापीय बिजली संयंत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इक्विटी म्यूचुअल फंड इनफ्लो जून में 26 प्रतिशत बढ़ा, मिडकैप फंड्स में आया सबसे अधिक निवेश
इक्विटी म्यूचुअल फंड इनफ्लो जून में मासिक आधार पर 26 प्रतिशत बढ़कर 28,973 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि मई में 22,907 करोड़ रुपए था। यह जानकारी एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) की ओर से शुक्रवार को जारी डेटा में दी गई।