भारत का कुल निर्यात सितंबर में 80.75 अरब डॉलर रहा, वित्त वर्ष 27 की पहली छमाही में हुई 13.84 प्रतिशत की वृद्धि
भारत का कुल निर्यात (वस्तुएं और सेवाएं) सितंबर में 80.75 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जो सितंबर 2025 की तुलना में 10.99 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। यह जानकारी गुरुवार को जारी आंकड़ों में दी गई।
एलन मस्क के आरोपों पर रिलायंस का जवाब, कहा- "सैटेलाइट कम्युनिकेशन में प्रतिस्पर्धा का स्वागत है, भारत के कानून सभी पर समान रूप से लागू"
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने शुक्रवार को कहा कि भारत में सैटेलाइट संचार क्षेत्र के लिए बनाए गए नियम घरेलू और विदेशी सभी कंपनियों पर समान रूप से लागू होते हैं।
कनॉट प्लेस में प्रदर्शन से ट्रैफिक और कारोबार प्रभावित होने की आशंका, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा मामला
याचिकाकर्ता का कहना है कि इस प्रदर्शन से आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है और स्थानीय व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
भारत का प्रत्यक्ष कर संग्रह चालू वित्त वर्ष 2027 में 13.2 प्रतिशत बढ़ा, 13.38 लाख करोड़ रुपए पहुंचा नेट कलेक्शन
चालू वित्त वर्ष 2026-27 में 14 अक्टूबर तक भारत का शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह (नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन) 13.21 प्रतिशत बढ़कर 13.38 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया है। आयकर विभाग द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, कॉरपोरेट टैक्स, गैर-कॉरपोरेट टैक्स और सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (एसटीटी) से प्राप्त राजस्व में वृद्धि के चलते यह बढ़ोतरी दर्ज की गई।
भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बना रहेगा: पीयूष गोयल
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बना रहेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दशकों में वैश्विक विकास और प्रौद्योगिकी उन्नति को गति देने में भारत महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की स्थिति में है।
आरबीआई के कदमों और कच्चे तेल में नरमी से रुपया मजबूत, डॉलर के मुकाबले 32 पैसे चढ़ा
भारतीय रुपया गुरुवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 32 पैसे मजबूत होकर 94.85 पर पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के विदेशी मुद्रा प्रबंधन संबंधी उपायों और डॉलर की कमजोरी के चलते रुपए में हालिया मजबूती का सिलसिला जारी रहा।
वैश्विक झटकों के बीच भी मजबूत रही भारतीय अर्थव्यवस्था: आईएमएफ ने आर्थिक सुधारों, वित्तीय अनुशासन की सराहना की
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने गुरुवार को भारत की मजबूत आर्थिक बुनियाद और नीतिगत कदमों की सराहना करते हुए कहा कि देश वैश्विक ऊर्जा और वित्तीय झटकों का सफलतापूर्वक सामना करने में सक्षम रहा है तथा दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल बना हुआ है।
आज आईएमएफ-विश्व बैंक की वार्षिक बैठकों में शामिल होंगी वित्त मंत्री सीतारमण, बैंकॉक में कई देशों के वित्त मंत्रियों से करेंगी मुलाकात
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण गुरुवार को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक की वार्षिक बैठकों में हिस्सा लेने के लिए पहुंचीं।