देश की आर्थिक स्थिति पर चर्चा के लिए संसदीय समिति की जल्द होगी बैठक
पश्चिम एशिया संकट से पैदा हुई अनिश्चितताओं के बीच, देश में बदलती आर्थिक स्थिति पर चर्चा करने के लिए संसदीय वित्त समिति जल्द ही बैठक करेगी।
भारत-यूरोपीय संघ एफटीए मार्च 2027 तक हो सकता है लागू : पीयूष गोयल
भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) दिसंबर के अंत तक साइन हो जाएगा। इसके साथ, यह फरवरी-मार्च 2027 तक लागू हो सकता है। यह जानकारी केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को दी।
सीसीपीए ने भ्रामक दावे के लिए स्टोरिया फूड्स और इंग्लिश ओवन पर एक-एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने मेसर्स स्टोरिया फूड्स एंड बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड और श्रीमती बेक्टर्स फूड स्पेशियलिटीज लिमिटेड (इंग्लिश ओवन) पर भ्रामक विज्ञापनों और खाद्य उत्पादों के संबंध में "100 प्रतिशत" शब्द के प्रयोग से उत्पन्न अनुचित व्यापार प्रथाओं के लिए एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जानकारी उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की ओर से रविवार को दी गई।
FSSAI ने भ्रामक दावों के लेकर मैरिको, फेरेरो, बीकानेरवाला समेत 14 कंपनियों को जारी किया नोटिस
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने शुक्रवार को कहा कि उसने उन फूड बिजनेस ऑपरेटर्स (एफबीओ) को नोटिस जारी किए हैं, जो अपने प्रोडक्ट को लेकर भ्रामक दावें, ब्रांडिंग और लेबलिंग कर रहे थे। साथ ही, उनके उत्पादों को लेकर ग्राहकों से शिकायतें के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
उत्तराखंड की प्रीमियम लीची की पहली खेप इटली रवाना, किसानों की आय बढ़ाने में मिलेगी मदद
मोदी सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसकी क्रम में अब उत्तराखंड की प्रीमियम लीची की पहली खेप को देहरादून से इटली के रवाना किया है। यह जानकारी वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को दी गई।
भारत का सकल कर संग्रह अप्रैल-जून में 12.46 प्रतिशत बढ़कर 6.10 लाख करोड़ रुपए रहा
भारत का सकल कर संग्रह वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून (17 जून तक) अवधि में सालाना आधार पर 12.46 प्रतिशत बढ़कर 6,10,050.53 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पिछले साल समान अवधि में 5,42,478.57 करोड़ रुपए था। यह जानकारी इनकम टैक्स की ओर से गुरुवार को दी गई।
ग्रामीण सड़कों को मिलेगा बड़ा बढ़ावा: सरकार ने वित्त वर्ष 2027 में 26,474 किमी नई सड़कों के निर्माण का लक्ष्य, 18,907 करोड़ रुपए का बजट आवंटित
सेबी की निवेशकों को चेतावनी: अनधिकृत वेबसाइटों पर अनलिस्टेड शेयरों की खरीद-फरोख्त से रहें सावधान
सेबी यानी भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (एसईबीआई) ने निवेशकों को एक बार फिर चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अनलिस्टेड कंपनियों के शेयरों की खरीद-बिक्री के लिए इस्तेमाल किए जा रहे अनधिकृत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और वेबसाइटों से दूर रहें। सेबी ने स्पष्ट किया है कि ऐसे प्लेटफॉर्म न तो उसके द्वारा अधिकृत हैं और न ही मान्यता प्राप्त हैं, इसलिए इन पर होने वाले ट्रांजैक्शन्स या ट्रेडिंग निवेशकों के लिए जोखिम भरे साबित हो सकते हैं।
भारतीय रेलवे ने ईस्टर्न रेलवे पर 405 करोड़ रुपए की 'सिग्नलिंग अपग्रेडेशन प्रोजेक्ट' को मंजूरी दी
ईस्टर्न रेलवे (ईआर) को उच्च घनत्व नेटवर्क (एचडीएन) और अत्यधिक उपयोग किए जाने वाले नेटवर्क (एचयूएन) मार्गों पर 32 स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (ईआई) स्थापित करने की मंजूरी मिलने से रेल यात्रा अधिक सुरक्षित हो जाएगी।