businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

भारत इनोवेट्स 2026 में दूसरे दिन कंपनियों ने हासिल की 254.5 मिलियन डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता

Source : business.khaskhabar.com | Jun 17, 2026 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 companies secure $2545 million investment commitment on day 2 of bharat innovates 2026 821929नई दिल्ली । तीन दिवसीय कार्यक्रम भारत इनोवेट्स 2026 के दूसरे दिन कंपनियों ने 254.5 मिलियन डॉलर की निवेश प्रतिबद्धताएं हालिस की हैं। साथ ही, इसने निवेशकों में भारत के डीपटेक स्टार्टअप सिस्टम के प्रति गहरी रुचि पैदा की है। यह जानकारी आधिकारिक बयान में मंगलवार को दी गई। 
शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस कार्यक्रम के दूसरे दिन ग्लोबल इन्वेस्टर्स, इंडस्ट्री लीडर्स, रिसर्चर्स, नीति निर्धारक, स्टार्टअप्स और एकेडमिक संस्थान एक साथ आए। इसका मकसद इनोवेशन को बढ़ावा देना, टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप को मजबूत करना और डीप-टेक सॉल्यूशंस के कमर्शियलाइजेशन को आगे बढ़ाना था।
दिन की शुरुआत एक इनोवेशन शोकेस के साथ हुई, जिसमें भारतीय स्टार्टअप्स और प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थानों द्वारा विकसित टेक्नोलॉजीज को दिखाया गया। ये टेक्नोलॉजीज बायोटेक्नोलॉजी, सेमीकंडक्टर, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, हेल्थकेयर, एनर्जी, मोबिलिटी, स्पेस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे कई क्षेत्रों से जुड़ी थीं।
इसके अलावा, समिट में ग्लोबल इंडस्ट्री, इन्वेस्टमेंट और रिसर्च के लीडर्स के साथ बायो-इनोवेशन और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग से लेकर स्पेस, डिफेंस सप्लाई चेन और इंटरनेशनल इन्वेस्टमेंट जैसे विषयों पर चर्चा हुई।
भागीदारों ने लंबे समय के लिए निवेश, क्रॉस-बॉर्डर सहयोग और रिसर्च को कमर्शियल बनाने के लिए बेहतर रास्तों के महत्व पर जोर दिया।
मंत्रालय के अनुसार, इस दिन का एक मुख्य आकर्षण इन्वेस्टर-स्टार्टअप एंगेजमेंट प्रोग्राम था, जिसमें 80 से ज्यादा डीप-टेक स्टार्टअप्स ने 10 से ज्यादा देशों के 50 से अधिक ग्लोबल इन्वेस्टर्स के पैनल के सामने अपने इनोवेशन पेश किए।
स्टार्टअप्स ने छह खास क्षेत्रों में अपने सॉल्यूशंस को दिखाया, जिसमें स्पेस और डिफेंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सेमीकंडक्टर, हेल्थकेयर और मेड-टेक, बायोटेक्नोलॉजी और एग्री-टेक, एनर्जी और क्लाइमेट टेक्नोलॉजी, और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग शामिल हैं।
मंत्रालय के अनुसार, इन सत्रों से ग्लोबल वेंचर फंड्स और कॉर्पोरेट वेंचर कैपिटल फर्म्स के साथ सीधे बातचीत संभव हुई, और 40 से अधिक स्टार्टअप्स को इन्वेस्टर्स से आगे की बातचीत के लिए प्रतिबद्धता मिली है।
इसके अलावा, समिट में पहले दिन घोषित लगभग 30 मिलियन डॉलर के निवेश पर भी प्रकाश डाला गया।
इवेंट के दूसरे दिन के अंत तक, 'भारत इनोवेट्स 2026' ने इनोवेटर्स के बीच 1,350 से ज्यादा बिजनेस-टू-बिजनेस बैठक कराईं और 50 से ज्यादा सहयोग समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
'भारत इनोवेट्स 2026' को भारत के तेजी से बढ़ते इनोवेशन इकोसिस्टम को ग्लोबल कैपिटल, इंडस्ट्री की विशेषज्ञता, रिसर्च नेटवर्क और इंटरनेशनल मार्केट से जोड़ने के लिए शुरू किया गया था।
शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि समिट ने भारत, यूरोप और अन्य इंटरनेशनल मार्केट के बीच सहयोग के नए अवसर पैदा करके डीप-टेक इनोवेशन के लिए भारत की स्थिति को एक प्रमुख ग्लोबल हब के रूप में मजबूत किया है।
समिट के तीसरे और आखिरी दिन टेक्नोलॉजी पार्क्स और एक्सेलेरेटर्स, क्लाइमेट टेक्नोलॉजी, इंडस्ट्रियल डीकार्बोनाइजेशन, ग्लोबल स्केलिंग रणनीतियों और इनोवेशन-आधारित सहयोग को बनाए रखने के उद्देश्य से दीर्घकालिक संस्थागत साझेदारियों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
इस समिट का उद्घाटन 14 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने संयुक्त रूप से किया था।
--आईएएनएस
 











[@ अरे वाह...बकरी के बच्चे के साथ योगा:देखें PIX]


[@ खुलासा! गुप्त यूएफओ में दर्ज है ब्रिटेन में आए थे एलियन]


[@ ये है "भूतिया" जंगल,जान देने आते है लोग]


Headlines