भारत का मानव-निर्मित फाइबर और टेक्निकल टेक्सटाइल का निर्यात तेजी से बढ़ा, 2030 तक 100 अरब डॉलर पहुंचने की उम्मीद
भारत का मानव-निर्मित फाइबर और टेक्निकल टेक्सटाइल का निर्यात वित्त वर्ष 2024-25 में क्रमश: 6.5 प्रतिशत और 15 प्रतिशत बढ़ रहा है। यह दिखाता है कि देश का टेक्सटाइल सेक्टर तेजी से विकास कर रहा है। यह जानकारी केंद्रीय टेक्सटाइल और विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा की ओर से दी गई।
तीन दिन की गिरावट के बाद फिर बढ़े सोना-चांदी के दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1,23,884 रुपए दर्ज की गई है, जो कि इससे पहले कारोबारी दिन बुधवार को 1,22,180 रुपए प्रति 10 ग्राम बनी हुई थी। बीते 24 घंटों में सोने के दाम में 1,704 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी देखी गई है।
सोना-चांदी की कीमतों में लगातार जारी गिरावट, 1200 रुपए से ज्यादा गिरे सिल्वर रेट्स
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1,22,180 रुपए दर्ज की गई है, जो कि इससे पहले कारोबारी दिन सोमवार को 1,22,924 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बीते 24 घंटों में सोने के दाम में 744 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है।
घरेलू बाजार में 4000 रुपए से ज्यादा गिरे चांदी के दाम, सोना भी हुआ सस्ता
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1,22,924 रुपए दर्ज की गई है, जो कि इससे पहले कारोबारी दिन शुक्रवार को 1,24,794 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बीते 24 घंटों में सोने के दाम में 1,870 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है।
भारत की सरकारी तेल कंपनियों ने अमेरिका से 2.2 एमटीपीए एलपीजी आयात करने के लिए ऐतिहासिक डील की : हरदीप पुरी
भारत की सरकारी तेल कंपनियों ने अमेरिका से 2.2 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) एलपीजी आयात करने के लिए कॉन्ट्रैक्ट किया है। यह जानकारी केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी की ओर से सोमवार को दी गई।
सोने में इस हफ्ते लौटी तेजी, चांदी की कीमत करीब 1.60 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंची
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,24,794 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जो कि पिछले हफ्ते इसी दिन 1,20,100 रुपए प्रति 10 ग्राम था। यह दिखाता है कि सोने की कीमतों में बीते एक हफ्ते के दौरान 4,694 रुपए प्रति 10 ग्राम का इजाफा हुआ है। 22 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,14,311 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,10,012 रुपए था। वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत 90,075 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 93,596 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है।
भारत का वस्त्र निर्यात मजबूत और विविध, 111 देशों में बढ़ोतरी
वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत का वस्त्र और परिधान निर्यात मजबूत बना हुआ है। वित्त वर्ष 2025-26 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर 2025) में भारत ने 111 देशों को वस्त्र निर्यात में 10 फीसद की बढ़ोतरी दर्ज की। इन देशों से कुल 8,489.08 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई हुई, जो पिछले साल की समान अवधि में 7,718.55 मिलियन डॉलर थी।
एक्सपोर्ट प्रमोशन मिशन और क्रेडिट गारंटी स्कीम पूरे इकोसिस्टम के लिए गेमचेंजर : फियो
फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (फियो) ने केंद्रीय कैबिनेट की ओर से एक्सपोर्ट प्रमोशन मिशन (ईएमपी) को मंजूरी देने के मोदी सरकार के फैसले का स्वागत किया है और इसे गेमचेंजर बताया है।