भारतीय कंपनियों पर 2023 में हर दिन हुए औसत 9 हजार ऑनलाइन हमले !
साइबर अपराधियों की ओर से 2023 में भारतीय कंपनियों पर औसत 9,000 साइबर
हमले प्रतिदिन किए गए हैं। सोमवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में ये खुलासा
किया गया।
अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस 12,500 करोड़ रुपये तक धनराशि जुटाएगी
अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) ने सोमवार को कहा कि उसके बोर्ड
ने लागू कानूनों के मुताबिक क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट
(क्यूआईपी) या अन्य अनुमेय मोड के जरिए एक या अधिक किस्तों में 12,500
करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि जुटाने की मंजूरी दे दी है।
29,000 करोड़ रुपये के सरकारी बॉन्ड की नीलामी 31 मई को होगी
वित्त मंत्रालय ने सोमवार को 31 मई को मुंबई में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा
आयोजित की जाने वाली नीलामी के जरिए तीन लॉट में 29,000 करोड़ रुपये के
सरकारी बॉन्ड की बिक्री की घोषणा की।
फोनपे के पिनकोड ने ग्राहकों तक पहुंच बढ़ाने के लिए सिंपली नामधारी के साथ की साझेदारी
जिप इलेक्ट्रिक ने जुटाया 15 मिलियन का फंड, ऑपरेशन बढ़ाने में करेगी इस्तेमाल
ईवी टेक कंपनी जिप इलेक्ट्रिक ने सोमवार को कहा कि कंपनी ने 15 मिलियन डॉलर
का निवेश जुटाया है। इसकी मदद से कंपनी अपनी फ्लीट को 21,000 से बढ़ाकर
2,00,000 करेगी। इसके साथ ही कंपनी अपने ऑपरेशन का विस्तार 2026 तक 15
शहरों में करेगी।
एफआईआई, तिमाही नतीजों के साथ अगले हफ्ते ये फैक्टर्स शेयर बाजार के लिए होंगे अहम
भारतीय शेयर बाजार बीते हफ्ते ऑल-टाइम हाई पर बंद हुआ। इस दौरान निफ्टी ने
23,000 का स्तर को छुआ और सेंसेक्स भी पहली बार 75,500 के पार निकला
अदाणी पोर्ट 24 जून को सेंसेक्स में होगा शामिल, आईटी दिग्गज विप्रो होगा बाहर
अदाणी ग्रुप की पोर्ट कंपनी अदाणी पोर्ट एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एसईजेड)
24 जून को बीएसई के मुख्य बेंचमार्क सेंसेक्स में शामिल होने जा रहा है।
नजारा टेक को चौथी तिमाही में हुआ 17 करोड़ का मुनाफा, आय 8 प्रतिशत घटी
डेटा सेंटर के चलते रियल एस्टेट में आएगी तेजी, 2026 तक 5.7 अरब डॉलर का होगा निवेश !
आरबीआई ने केंद्र सरकार के लिए 2.11 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड लाभांश को मंजूरी दी
भारतीय रिजर्व बैंक के निदेशक मंडल ने बुधवार को लेखा वर्ष 2023-24 के लिए
केंद्र सरकार को अधिशेष के रूप में 2,10,874 करोड़ रुपये के हस्तांतरण को
मंजूरी दे दी।
भारत के निर्यात में रिकॉर्ड बढ़त, रोजगार वृद्धि भी 18 साल के उच्चतम स्तर पर : पीएमआई डेटा
भारत के निर्यात में मई में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। इसके साथ ही रोजगार में
18 वर्षों में सबसे तेज वृद्धि देखी गई है। एचएसबीसी की ओर से गुरुवार को
जारी किए गए परचेजिंग मैनेजर इंडेक्स (पीएमआई) के आंकड़ों से ये जानकारी
मिली।
गोदरेज कैपिटल ने महाराष्ट्र में डेयरी फार्म ऋण के क्षेत्र में कदम रखे; क्रीमलाइन डेयरी प्रोडक्ट्स लिमिटेड और द्वार ई-डेयरी के साथ साझेदारी
गोदरेज इंडस्ट्रीज समूह की वित्तीय सेवा शाखा गोदरेज कैपिटल ने डेयरी फार्म ऋण को लॉन्च किया है।
केकेआर ने एआई हेल्थकेयर फर्म इन्फिनक्स में किया 150 मिलियन डॉलर का निवेश
वैश्विक निवेश फर्म केकेआर की ओर से मंगलवार को पुष्टि की गई कि उसने एआई
आधारित हेल्थकेयर रेवेन्यू सॉल्यूशन उपलब्ध कराने वाली कंपनी इन्फिनक्स में
निवेश किया है। हालांकि, फर्म ने निवेश की राशि के बारे में कोई आधिकारिक
जानकारी नहीं दी है।
भारतीय स्टार्टअप्स ने पिछले 5-10 साल में तय किया लंबा सफर : अभिराज सिंह बहल
भारतीय स्टार्टअप्स ने पिछले 5 से 10 वर्षों में एक लंबा सफर तय किया है।
इसमें बड़ी भूमिका सरकार के स्टार्टअप प्रोग्राम और अन्य योजनाओं ने निभाई
है। ये बात अर्बन कंपनी के सह-संस्थापक अभिराज सिंह बहल ने कही है।
फिजी में शुरू हुई स्टारलिंक की इंटरनेट सर्विस : एलन मस्क
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की ओर से सोमवार को कहा गया कि स्टारलिंक की
इंटरनेट सेवाएं अब फिजी में भी उपलब्ध हैं। एक दिन पहले ही स्टारलिंक की ओर
से इंडोनेशिया में इंटरनेट सेवाएं शुरू की गई थी।