businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

भारत में ऑफिस स्पेस की मांग जुलाई-सितंबर अवधि में 26 प्रतिशत बढ़ी

Source : business.khaskhabar.com | Oct 10, 2026 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 office space demand in india grew 26 percent in the july september period 852095मुंबई । भारत के शीर्ष आठ शहरों में ऑफिस स्पेस की मांग जुलाई-सितंबर अवधि (2026 की तीसरी तिमाही) में तिमाही आधार पर 26 प्रतिशत बढ़कर 14.1 मिलियन स्क्वायर फीट हो गई है। यह जानकारी शनिवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई।  
कुशमैन एंड वेकफील्ड की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस तिमाही में ऑफिस स्पेस लेने वालों की अच्छी मांग और नए ऑफिस बनकर तैयार होने में हुई मजबूत बढ़ोतरी से यह वृद्धि दर संभव हुई है। 
हालांकि, कुल शुद्ध मांग में सालाना आधार पर 18 प्रतिशत की नरमी देखने को मिली है। इसकी वजह 2025 की तीसरी तिमाही के उच्च आधार को माना जा रहा है। 
2026 की तीसरी तिमाही के दौरान हैदराबाद में कुल मांग 4.1 मिलियन स्क्वायर फीट रही और राष्ट्रीय स्तर पर इसकी हिस्सेदारी करीब 29 प्रतिशत रही है। वहीं, बेंगलुरु 4 मिलियन स्क्वायर फीट के साथ दूसरे स्थान पर था। 
देश के शीर्ष आठ शहरों में 2026 की शुरुआत से अब तक 36.7 मिलियन स्क्वायर फीट की ऑफिस मांग रही है। इस दौरान ग्रॉस लीजिंग वॉल्यूम (जीएलवी) करीब 22 मिलियन स्क्वायर फीट रही है। इसमें तिमाही आधार पर 3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।  
ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (जीसीसी) ऑफिस की मांग बढ़ाने में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। 2026 की तीसरी तिमाही में इन्होंने 9.1 मिलियन स्क्वायर फीट स्पेस लिया, जो कुल तिमाही लीजिंग वॉल्यूम (जीएलवी) का 42 प्रतिशत था। बेंगलुरु और पुणे में जीसीसी की मौजूदगी खास तौर पर ज्यादा रही, इन दोनों ही मार्केट में लीजिंग गतिविधियों में इस सेक्टर का योगदान लगभग 65 प्रतिशत रहा।
सेक्टर के नजरिए से देखें तो 2026 की तीसरी तिमाही में बीएफएसआई सबसे ज्यादा मांग वाला सेक्टर बनकर उभरा, जिसकी कुल लीजिंग गतिविधियों में 24 प्रतिशत हिस्सेदारी रही। इसके बाद आईटी-बीपीएम का नंबर रहा, जिसकी हिस्सेदारी 22 प्रतिशत थी।
कुशमैन एंड वेकफील्ड के इंडिया, एसईए, एमईए और एपीएसी ऑफिस और रिटेल के चीफ एग्जीक्यूटिव, अंशुल जैन ने कहा, "इस तेजी में जीसीसी की भूमिका अहम रही है, क्योंकि ग्लोबल कंपनियां भारत में अपनी मौजूदगी और क्षमताएं लगातार बढ़ा रही हैं। इस मांग के पीछे कुशल लोगों की बड़ी संख्या, लागत के मामले में भारत की प्रतिस्पर्धात्मकता और ग्लोबल बिजनेस रणनीतियों में भारत का बढ़ता महत्व जैसे कारण हैं।"
उन्होंने कहा, "जैसे-जैसे कंपनियां अपने पोर्टफोलियो को लेकर लंबे समय का नजरिया अपना रही हैं, हमें भारत के ऑफिस मार्केट में लगातार ग्रोथ की उम्मीद है।"
--आईएएनएस

[@ ऑडी से भी महंगी है ये भैंस, देती है 29 लीटर दूध]


[@ पति ने संबंध बनाने से किया इंकार तो पत्नी ये क्या कर बैठी...]


[@ इस बकरी का स्टंट देख दंग रह जाएंगे आप ]


Headlines