भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चर्चा के लिए अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल 1 जून को दिल्ली आएगा
भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) पर चर्चाओं को आगे बढ़ाने के लिए, मुख्य वार्ताकार के नेतृत्व में अमेरिकी टीम 1 से 4 जून 2026 तक भारत का दौरा करेगी। यह जानकारी वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से बुधवार को दी गई।
सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने मुनाफाखोरी नहीं, बल्कि उपभोक्ताओं के हितों की सेवा की : आंकड़े
देश की सरकारी तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) के मुनाफे को लेकर चल रही राजनीतिक बहस के बीच नए आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में ओएमसी का कुल संयुक्त मुनाफा 77,821 करोड़ रुपए रहा, लेकिन इसे 'बंपर कमाई' या 'विंडफॉल प्रॉफिट' कहना पूरी तस्वीर को नहीं दिखाता।
देश में उर्वरकों की कोई कमी नहीं, आपूर्ति भी स्थिर : केंद्र
केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि देश में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति सामान्य स्तरों से अधिक एवं स्थिर बनी हुई है। साथ ही कहा कि मौजूदा समय में देश में वार्षिक जरूरत का करीब 51 प्रतिशत स्टॉक उपलब्ध है।
दिल्ली में सीएनजी की कीमतों में हुई 1 रुपए की बढ़ोतरी, 81 रुपए प्रति किलो के पार पहुंचा रेट
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की खुदरा कीमत में 1 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई। पिछले 10 दिनों में यह तीसरी बार है, जब कीमतों में बदलाव किया गया है।
देश में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने शनिवार को कहा कि देश में पेट्रोल और डीजल की ओवरऑल कोई कमी नहीं है। कुछ पेट्रोल पंपों पर सप्लाई में जो दिक्कतें सामने आई हैं, वे 'स्थानीय और अस्थायी' हैं।
उत्तर भारत के प्लांटों में कच्चे दूध की आवक 20 प्रतिशत घटी, वैश्विक तेजी के चलते देशी घी और मिल्क पाउडर के भाव उछले
उत्तर भारत के डेयरी प्लांटों में लिक्विड दूध की आवक 20% घटकर 75 लाख लीटर प्रतिदिन रह गई है, जिससे प्लांट पूरी क्षमता से काम नहीं कर पा रहे हैं। लागत बढ़ने से दो हफ्तों में ब्रांडेड घी ₹200 प्रति 15 किलो महंगा हुआ; जयपुर में कृष्णा घी ₹9,420 प्रति टिन पर पहुंचा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बटर और पाउडर के दाम ऊंचे होने तथा घरेलू प्लांटों में स्टॉक (इन्वेंट्री) बेहद कम होने से आगे भी तेजी के आसार हैं। प्रीमियम स्किम्ड मिल्क पाउडर (एसएमपी) के दाम ₹20 प्रति किलो बढ़े; बंगाल टाइगर एसएमपी ₹348 प्रति किलो पर ट्रेंड कर रहा है।
अंतरराष्ट्रीय चाय दिवसः भारत का चाय निर्यात बीते 12 वर्षों में 93 प्रतिशत बढ़ा - पीयूष गोयल
मंत्री ने कहा कि गुणवत्ता मानकों में सुधार और देश की समृद्ध चाय विरासत को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के निरंतर प्रयासों के चलते भारतीय चाय ने वर्षों से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी उपस्थिति को लगातार मजबूत किया है।
अमेरिका में बंपर पैदावार से सोया तेल में मंदी के आसार
खाद्य तेल उद्योग के विशेषज्ञ और श्री हरि एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक दीपक डाटा के अनुसार, बाजार में जल्द ही एक बड़ा प्राइस करेक्शन देखने को मिलेगा। वर्तमान में कोल्हू तेल, पाम ओलिन और सोयाबीन रिफाइंड के मुकाबले जिस डिस्काउंट पर बिक रहा है, वह दौर अब समाप्त होने की कगार पर है।