डॉलर में तेजी से सोना और चांदी धराशाई, एक प्रतिशत से अधिक फिसले
सोने और चांदी की कीमतों में बुधवार को कमजोरी देखी जा रही है। दोनों कीमती धातुओं का दाम एक प्रतिशत से अधिक फिसल गया है।
पेट्रोल और डीजल के रेट में हुई बढ़ोतरी, 86 पैसे पेट्रोल और 83 पैसे डीजल के दाम और बढ़े
इस बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल 86 पैसे और डीजल 83 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। दामों में हुए इस बदलाव के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 98.64 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 91.58 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है।
इस साल वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें 90 से 110 डॉलर प्रति बैरल के बीच रहने की उम्मीद : मूडीज
चालू कैलेंडर वर्ष यानी 2026 में कच्चे तेल की कीमतें 90 से 110 डॉलर प्रति बैरल के बीच रहने की उम्मीद है। इसकी वजह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के फिर से पूरी तरह से खुलने और अमेरिका एवं ईरान के बीच जल्द समझौता होने की कम संभावना होना है। यह जानकारी मूडीज की ओर से जारी एक रिपोर्ट में दी गई।
सोने में मामूली तेजी, चांदी 2.73 लाख रुपए के पार
सोने और चांदी की शुरुआत सोमवार को गिरावट के साथ हुई। हालांकि, शुरुआत कारोबार में ही दोनों कीमती धातु हरे निशान में आ गए थे।
एफटीए और निर्यात प्रोत्साहन मिशन के दम पर भारत ने वित्त वर्ष 2027 में रखा 1 ट्रिलियन डॉलर निर्यात का लक्ष्य
भारत वित्त वर्ष 2027 में देश के निर्यात को 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य पर काम कर रहा है। इसके लिए सरकार प्रस्तावित निर्यात प्रोत्साहन मिशन और नए मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) पर भरोसा कर रही है। यह जानकारी शुक्रवार को एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने दी।
भारत का अप्रैल में निर्यात 13.6 प्रतिशत बढ़कर 80 अरब डॉलर के पार
भारत का निर्यात अप्रैल में सालाना आधार पर 13.6 प्रतिशत बढ़कर 80.8 अरब डॉलर हो गया है, इसमें गुड्स की हिस्सेदारी 43.56 अरब डॉलर और सर्विसेज की हिस्सेदारी 37.2 अरब डॉलर रही है।
मजबूत डॉलर से सोना और चांदी धराशाई; दाम 11,700 रुपए तक कम हुए
सोने और चांदी की शुरुआत शुक्रवार को गिरावट के साथ हुई और दोनों कीमती धातुओं में 11,700 रुपए तक की कमजोरी देखने को मिली।
गुजरात में नारियल उत्पादन में 20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई
राज्य के बागवानी विभाग के आंकड़ों के अनुसार, गुजरात में पिछले दो वर्षों में कच्चे नारियल के उत्पादन में 20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, और अब इसका कुल वार्षिक उत्पादन लगभग 26 करोड़ नारियल होने का अनुमान है।
सरकार ने सितंबर तक चीनी निर्यात पर रोक लगाई, कीमतों पर नियंत्रण रखने में मिलेगी मदद
दुनिया के दूसरे सबसे बड़े चीनी उत्पादक देश भारत ने 30 सितंबर या अगले आदेश तक चीनी के निर्यात पर रोक लगा दी है। इसकी वजह कम उत्पादन की संभावना के बीच घरेलू स्तर पर उपलब्धता बढ़ाकर चीनी की कीमतों को नियंत्रण में रखना है।