सोने की चमक बढ़ी, चांदी में आई 0.75 प्रतिशत की गिरावट
सोने और चांदी में गुरुवार के शुरुआती सत्र में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। एक तरफ सोने में तेजी बनी हुई थी। वहीं, चांदी लाल निशान में थी।
भारत में खुदरा महंगाई दर अप्रैल में 3.48 प्रतिशत रही
भारत में खुदरा महंगाई दर अप्रैल में सालाना आधार पर 3.48 प्रतिशत रही है, जो कि मार्च में 3.40 प्रतिशत थी। यह जानकारी सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से मंगलवार को दी गई।
अदाणी पोर्ट्स की सब्सिडियरी ने अमेरिकी कंपनी ओशनियरिंग के साथ किया समझौता, डीपवॉटर कारोबार को मिलेगा बड़ा विस्तार
अदाणी ग्रुप की प्रमुख कंपनी अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने मंगलवार को कहा
नेपाल में खाद की कमी, भारत करेगा आपूर्ति
नेपाल खाद की किल्लत से जूझ रहा है। उसने भारत से आपूर्ति का अनुरोध किया, जिसे भारत ने स्वीकार कर लिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इसकी जानकारी मंगलवार को दी।
भारत के पास किसानों की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त उर्वरक भंडार है: शीर्ष अधिकारी
उर्वरक विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को बताया कि मध्य पूर्व संकट के बीच भी भारत की उर्वरक सुरक्षा मजबूत और स्थिर बनी हुई है। सरकार ने घरेलू उत्पादन और आयात बढ़ाकर यह सुनिश्चित किया है कि सभी प्रमुख श्रेणियों में किसानों की जरूरतों से अधिक उर्वरक उपलब्ध रहे।
सोने की चमक बढ़ी, चांदी 2.80 लाख रुपए के पार
सोने और चांदी की शुरुआत मंगलवार को तेजी के साथ हुई और दोनों कीमती घातुओं में 1.33 प्रतिशत तक की बढ़त देखने को मिली।
केंद्र ने ऑफशोर और डीपवाटर तेल एवं गैस ब्लॉक पर घटाई रॉयल्टी
केंद्र सरकार ने डीपवाटर और अल्ट्रा-डीपवाटर ऑफशोर ब्लॉक से कच्चे तेल और केसिंग हेड कंडेनसेट उत्पादन पर रॉयल्टी को कम कर दिया है। यह जानकारी सरकार की ओर से ऑयल एंड गैस क्षेत्र में रॉयल्टी को लेकर जारी किए गए नए नोटिफिकेशन में दी गई।
सोना केवल उपभोग के लिए नहीं, गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम से पुराना गोल्ड बाजार में लाने में मिलेगी मदद: इंडस्ट्री
विदेशी मुद्रा को बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गैर-जरूरी सोना न खरीदने की अपील का समर्थन करते हुए इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के गुजरात अध्यक्ष नैनेश पच्चीगर ने सोमवार को कहा कि सोना केवल उपभोग के लिए नहीं है, बल्कि यह देश की संस्कृति, बचत, सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण का भी एक महत्वपूर्ण आधार है।
वैश्विक अस्थिरता से सोने और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार
वैश्विक अस्थिरता से सोना और चांदी की सोमवार को मिश्रित शुरुआत हुई। इस दौरान एक तरफ सोना लाल निशान और दूसरी चांदी हरे निशान में थी।
केंद्र ने बिहार में लीची की फसल को हुए नुकसान के आकलन के लिए स्पेशल टास्क फोर्स बनाई
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार में लीची की फसल को हुए नुकसान की जांच करने और किसानों को राहत देने के उपायों के लिए एक स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया है। यह टास्क फोर्स एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। यह जानकारी शुक्रवार को जारी एक बयान में दी गई।
पीयूष गोयल ने लॉरियल ग्रुप के अधिकारियों के साथ की बैठक, भारत के ब्यूटी और पर्सनल केयर सेक्टर को बढ़ावा देने पर की चर्चा
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को फ्रांस की प्रमुख ब्यूटी और पर्सनल केयर कंपनी लॉरियल ग्रुप के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान भारत से सोर्सिंग, मैन्युफैक्चरिंग और निर्यात को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई।