जियो राजस्थान में डाउनलोड स्पीड, नेटवर्क उपलब्धता और 5जी कवरेज में सबसे आगे
रिपोर्ट के मुताबिक, जियो की ओवरआल डाउनलोड स्पीड भी सबसे तेज़ है, जो 102.1 एमबीपीएस तक पहुंच रही है। इसके साथ ही, जियो का नेटवर्क 99.3 फीसदी अपटाइम के साथ 4जी और 5जी दोनों में बेहतरीन सेवा प्रदान कर रहा है, जिससे यह नेटवर्क सबसे विश्वसनीय बन गया है।
एचडीएफसी बैंक का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 5 प्रतिशत बढ़कर 16,820 करोड़ रुपए
एचडीएफसी बैंक का शुद्ध राजस्व इस तिमाही में 9.2 प्रतिशत बढ़कर 41,600 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 38,090 करोड़ रुपये था। तिमाही के लिए परिचालन व्यय 16,890 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही के 15,400 करोड़ रुपये से 9.7 प्रतिशत अधिक है। एचडीएफसी बैंक की कुल बैलेंस शीट का साइज दूसरी तिमाही में 36.8 लाख करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछली तिमाही में यह 34.1 लाख करोड़ रुपये था।
एक्सिस बैंक के परिचालन लाभ में 24 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी; जमा और अग्रिम में स्थिर वृद्धि से मिली सहायता
एक्सिस बैंक के एमडी और सीईओ अमिताभ चौधरी ने कहा, “इस तिमाही में हमने डिजिटल कौशल और एडवांसमेंट को संतुलित करते हुए अपनी शाखाओं का भी विस्तार किया और हमने अपने ग्राहकों के और निकट पहुँचने का भी पूरा प्रयास किया है। हमने पिछले तीन महीनों में शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में 150 नई शाखाएँ खोली हैं।
कोटक महिंद्रा बैंक का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 4.8 प्रतिशत बढ़कर हुआ 3,344 करोड़ रुपए
बैंक ने अपनी नियामक फाइलिंग में कहा कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के लिए उसका कंसोलिडेटेड मुनाफा 5,044 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर पिछले साल की इसी तिमाही के 4,461 करोड़ रुपये से 13 प्रतिशत अधिक है। बैंक ने तिमाही के लिए शुद्ध ब्याज आय 7,020 करोड़ रुपये अर्जित की, जो वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही के 6,297 करोड़ रुपये से 11 प्रतिशत अधिक है।
अदाणी फाउंडेशन ने कामधेनु परियोजना के तहत कराया शैक्षणिक भ्रमण
इस अवसर पर सीएसआर हेड गोपाल सिंह देवड़ा ने बताया कि अदाणी फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका विकास के लिए कई गतिविधियाँ चला रहा है। कामधेनु परियोजना के तहत बनाई गई हाड़ौती प्रगतिशील प्रोड्यूसर कंपनी में 570 से अधिक महिलाएं जुड़ी हुई हैं, जो डेयरी विकास का काम कर रही हैं। वर्तमान में, कंपनी रोजाना 6000 लीटर दूध इकट्ठा कर रही है, जिससे स्थानीय किसानों की आय बढ़ रही है और साथ ही देश के निर्माण में भी योगदान हो रहा है।
एडलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड द्वारा 2,000 मिलियन रुपये के सुरक्षित प्रतिदेय गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) की सार्वजनिक बिक्री योजना
एडलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड ("ईएफएसएल"/ "कंपनी") ने 1,000 मिलियन रुपये (“बेस इश्यू साइज”) तक की धनराशि जुटाने के लिए
राजस्थान में ‘क्लब महिंद्रा भरतपुर’ लॉन्च, सांस्कृतिक विरासत और वन्यजीव देखने का आनंद
आगंतुक अपनी मशहूर लोहागढ़ किला घूमने जा सकते हैं या भरतपुर पैलेस और संग्रहालय की भव्यता निहार सकते हैं, जो मुगल और राजपूत वास्तुकला के मिश्रण को बेहद खूबसूरती से प्रदर्शित करता है। इसके अतिरिक्त, मेहमानों के पास दिन भर में फतेहपुर सीकरी और ताजमहल घूम कर आने का भी मौका होता है, जो सांस्कृतिक अनुभव को और बढ़ा देता है। रिसॉर्ट सुविधाजनक स्थान पर स्थित है। भरतपुर रेलवे स्टेशन यहां से केवल 5.9 किमी दूर है और आगरा हवाई अड्डा केवल 52.6 किमी दूर है। इस तरह यहां पूरे साल आसानी से घूमने जाया जा सकता है।
ईईटी फ्यूल्स ने नरेश नैय्यर को निदेशक नियुक्त किया
ईईटी फ्यूल्स के नाम से कारोबार करने वाली एस्सार ऑयल (यूके) ने नरेश
नैय्यर को गैर-कार्यकारी निदेशक के तौर पर एक बार फिर कंपनी के निदेशकमंडल
में शामिल किया है।
हिंदुस्तान जिंक ने अल्ट्रा-रनर सूफिया सूफी को बनाया ब्रांड एंबेसडर
हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण मिश्रा ने एमओयू पर प्रसन्नता व्यक्तर करते हुए कहा कि, हम सूफिया सूफी को अपने ब्रांड एंबेसडर के रूप जोड़कर गौरवान्वित हैं। उनसे जुडना हिंदुस्तान जिंक के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है क्योंकि हमारा लक्ष्य अपने समुदायों में स्वस्थ जीवन शैली को प्रेरित करना है। अल्ट्रा-डिस्टेंस रनिंग में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियां समर्पण और दृढ़ता को दर्शाती हैं। हम न केवल अपने संगठन के भीतर बल्कि हमारे आस पास के समुदायों में भी स्वास्थ्य और कल्याण की संस्कृति को बढ़ावा देने में विश्वास करते हैं।