एमवे इंडिया ने उपभोक्ता और अपने वितरकों को समर्थन देने के प्रयासों को किया मजबूत
कंपनी अनधिकृत बिक्री के विरुद्ध शून्य सहनशीलता की नीति का पालन करती है, जिसमें अनधिकृत बिक्री में शामिल वितरकों को निलंबित या बर्खास्त करने की सीमा तक स्पष्ट दिशानिर्देश और कार्रवाई शामिल है तथा यह सुनिश्चित करती है कि प्रामाणिक एमवे उत्पाद केवल एमवे-अधिकृत चैनलों के माध्यम से ही उपलब्ध हों। एमवे इंडिया अपने उत्पादों को विशेष रूप से अधिकृत चैनलों के माध्यम से वितरित करके बिना किसी समझौता के गुणवत्ता और प्रामाणिकता सुनिश्चित करता है, जो एमवे वितरक और इसकी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से हैं।
सुदर्शन केमिकल ने ह्यूबैक ग्रुप के अधिग्रहण के लिए किया निर्णायक समझौता
एससीआईएल द्वारा ह्यूबैक का अधिग्रहण एक स्पष्ट टर्नअराउंड योजना के साथ इन चुनौतियों का समाधान करेगा। लेन-देन पर टिप्पणी करते हुए एससीआईएल के प्रबंध निदेशक राजेश राठी ने कहा कि हम इस लेन-देन से खुश हैं जो दो व्यवसायों को एक साथ लाता है जो प्रमुख वैश्विक बाजारों की सेवा करेंगे। हम इन दोनों कंपनियों को वास्तव में वैश्विक पिगमेंट कंपनी बनाने के लिए सावधानीपूर्वक एकीकृत करेंगे, जिसमें फ्रैंकफर्ट रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्थान बना रहेगा।
फैशन डिज़ाइनर जोड़ी ने टीरा पर लॉन्च की लग्ज़री कैंडल्स की एक्सक्लूसिव रेंज
उच्च गुणवत्ता वाले सोया वैक्स से निर्मित यह कैंडल्स दीर्घकालिक सुगंध प्रदान करती हैं, जो आत्म-देखभाल और आराम के पलों को विशेष बनाती हैं। इस कलेक्शन के साथ, टीरा ने लग्ज़री ब्यूटी उत्पादों में एक और खास पहल की है, जो आधुनिक उपभोक्ताओं के लिए प्रीमियम अनुभव का वादा करती है।
इंटरनेशनल हैंडीक्राफ्ट्स एवं गिफ्ट फेयर से राजस्थान के निर्यातकों को बड़ा ऑर्डर मिलने की उम्मीद
ईपीसीएच के चेयरमैन दिलीप बैद ने बताया कि फेयर में लगभग तीन हजार विदेशी ग्राहकों के आने की संभावना है। बैद ने बताया कि ईपीसीएच अभी राजस्थान से निर्यात बढ़ाने पर विशेष फोकस कर रही है और राजस्थान से वर्तमान में होने वाले 8 हजार करोड़ रुपए प्रतिवर्ष के निर्यात को वर्ष 2030 तक तीन गुना करने के लक्ष्य पर काम कर रही है।
डिश टीवी ने सैमसंग और नागराविज़न के साथ मिलकर स्मार्ट+ सर्विसेस लॉन्च की
टीवीकी क्लाउड का लॉन्च डीटीएच इंडस्ट्री के लिए एक परिवर्तनकारी छलांग का प्रतीक है, जो सीधे हमारे ग्राहकों के सैमसंग कनेक्टेड टीवी पर अतुलनीय सुविधा और सुरक्षा प्रदान करता है। सैमसंग इंडिया और नागराविज़न के साथ हमारा सहयोग एक नया मानक स्थापित करता है, जो ग्राहक की जरूरतों को प्राथमिकता देता है और यही हमारे मिशन का मुख्य उद्देश्य है।
कैटरीना कैफ की के ब्यूटी ने मल्टी-यूज वेलवेट क्रीम ब्लश किया लॉन्च
लेटेस्ट प्रॉडक्ट के बारे में बात करते हुए कैटरीना कैफ ने साझा किया, मुझे सबसे ज़्यादा पसंद है कि यह ब्लश कितना वर्सेटाइल है। यह ऑन द गो टच-अप के लिए एकदम परफेक्ट है, इसलिए आप कभी भी, कहीं भी अपने लुक को रिफ़्रेश कर सकते हैं। साथ ही, यह आसानी से आईशैडो या लिप ब्लर के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे यह आपके मेकअप बैग में एक आसान मल्टी-टास्कर बन जाता है।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनाः राजस्थान में 160 करोड़ रुपए से अधिक बीमा राशि का भुगतान
पीएमएफबीवाई के तहत बीमा प्रदाताओं की भूमिका के बारे में बात करते हुए, सौरभ ने कहा, धोखाधड़ी का प्रयास या अपराध गैर-कानूनी है और इसकी वजह से उन किसानों को भी नुकसान का सामना करना पड़ता है, जो समय पर अपनी बीमा राशि प्राप्त करने के पात्र हैं। बाधाएँ उत्पन्न होने की वजह से वास्तविक दावों वाले कई किसान पीएमएफबीवाई के तहत लाभ लेने से वंचित रह सकते हैं, जबकि हो सकता है कि उन किसानों के हक का यह भुगतान फर्जी दावेदारों को मिल जाए।
दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के साथ एक युग का अंत, ग्रुप कायापलट के साथ ऐसे किया विस्तार
रतन टाटा के वो पांच बड़े कारोबारी फैसले, जिनसे वो बने व्यापार जगत के हीरो
भारत के दिग्गज कारोबारी रतन टाटा का बुधवार देर रात निधन हो गया। उन्होंने
1991 से लेकर 2012 तक लगातार 21 वर्षों तक टाटा ग्रुप का नेतृत्व किया और
कई ऐसे अधिग्रहण किए जिसने समूह को विश्व पटल पर ला दिया।
गोदरेज ग्रुप ने रणनीतिक अधिग्रहण के साथ भारत के लॉजिस्टिक्स ग्रोथ को दी गति
भारत के स्टोरेज सोल्युशंस बिजनेस में प्रमुख खिलाड़ी के रूप में, 30% से अधिक बाजार हिस्सेदारी के साथ, यह रणनीतिक अधिग्रहण राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और भी मजबूत करता है। हमारी बढ़ी हुई क्षमता हमें ई-कॉमर्स और क्विक कॉर्मस जैसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों की बढ़ती मांगों को पूरा करने और एडवांस वेयरहाउसिंग सोल्युशंस की मांग को पूरा करने में हमें सक्षम बनाएगा।'