बिटकॉइन की कीमत पहली बार 1.21 लाख डॉलर के पार, मार्केट कैप 2.4 ट्रिलियन डॉलर से अधिक हुआ
प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमत सोमवार को 2.75 प्रतिशत बढ़कर 1,21,097.94 डॉलर हो गई है। यह पहला मौका है जब दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी की कीमत 1,21,000 डॉलर से अधिक हो गई है।
भारत का स्वर्ण भंडार 34.2 करोड़ डॉलर बढ़ा, विदेशी मुद्रा भंडार 699.736 अरब डॉलर पर !
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी नवीनतम साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, देश का स्वर्ण भंडार सप्ताह के दौरान 34.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 84.846 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
जीवन बीमा जागरूकता के लिए एलआईसी की प्रचार वैन रवाना
जीवन बीमा के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने पंचकूला में अपनी एक प्रचार वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एलआईसी के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक चंद्र प्रकाश नंदवानी ने इस अभियान की शुरुआत की। यह वैन 11 और 12 जुलाई को पंचकूला क्षेत्र में घूमकर बीमा पॉलिसी के फायदों और विभिन्न योजनाओं की जानकारी देगी। इस अवसर पर शाखा के कई प्रबंधक, विकास अधिकारी और अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
ट्रेन सुरक्षा बढ़ाने के लिए रेलवे करेगा एआई का इस्तेमाल, डीएफसीसीआईएल के साथ समझौता किया
रेलवे की सेवा दक्षता में सुधार करने और रोलिंग स्टॉक के रखरखाव को स्वचालित करने के लिए भारतीय रेलवे (आईआर) ने मशीन विजन बेस्ड इंस्पेक्शन सिस्टम (एमवीआईएस) की स्थापना के लिए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (डीएफसीसीआईएल) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।