गोदरेज इंडस्ट्रीज केमिकल्स यूनिट 750 करोड़ रुपए से अधिक करेगी निवेश, क्षमता विस्तार की योजना
गोदरेज इंडस्ट्रीज (केमिकल्स) के कार्यकारी निदेशक विशाल शर्मा ने कहा, “लगातार दो अंकों की वॉल्यूम और रेवेन्यू ग्रोथ हासिल करते हुए गोदरेज केमिकल्स के लिए यह एक बेहद उत्साहजनक समय है। हमारी आर एंड डी और कमर्शियल टीमों में किए गए ये भारी निवेश टिकाऊ संचालन और हरित उत्पादों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।
रिलायंस रिटेल का ब्यूटी सेगमेंट में विस्तार, यूके की फेसजिम में रणनीतिक निवेश
प्रसिद्ध वेलनेस आंत्रप्रेन्योर इंग थेरेन द्वारा स्थापित फेसजिम ने स्किनकेयर और फेशियल फिटनेस को मिलाकर एक नई श्रेणी की शुरुआत की है। इस साझेदारी के तहत, रिलायंस के ब्यूटी रिटेल ब्रांड टीरा भारत में फेसजिम का संचालन करेगी। आने वाले पांच वर्षों में, भारत के प्रमुख शहरों में स्टैंडअलोन स्टूडियो और चुनिंदा टीरा स्टोर्स के माध्यम से फेसजिम की मौजूदगी स्थापित की जाएगी।
सबसे पहले लाइफ़ इंश्योरेंस : बीमा जागरूकता समिति का परिवारों की वित्तीय सुरक्षा पर ज़ोर
भारत में जीवन बीमा सुरक्षा की बढ़ती कमी को देखते हुए, बीमा जागरूकता समिति ने "सबसे पहले लाइफ़ इंश्योरेंस" अभियान शुरू किया है। इसका लक्ष्य लोगों को वित्तीय योजना की शुरुआत में ही जीवन बीमा को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित करना है। एक डिजिटल नॉलेज हब भी लॉन्च किया गया है। यह पहल बढ़ती बीमा जागरूकता और IRDAI के नियमों के अनुरूप है, जिससे भारतीय परिवारों की वित्तीय सुरक्षा मजबूत होगी।
फैशन-फैक्ट्री का ब्रांडेड एक्सचेंज फेस्टिवल: पुराने कपड़े लाएं नए ब्रांडेड कपड़े ले जाएं
फैशन-फैक्ट्री के सभी स्टोर्स पर पर एक्सचेंज फेस्टिवल का फायदा उठाया जा सकता है। पुराने डेनिम, शर्ट, टी-शर्ट या बच्चों के कपड़े लेकर आने पर ग्राहकों को बदले में एक्सचेंज कूपन दिए जाएंगे। डेनिम के लिए ₹400 तक, शर्ट के लिए ₹250 तक, टी-शर्ट के लिए ₹150 तक और बच्चों के कपड़ों के लिए ₹100 तक के कूपन मिलेंगे। कूपन से ग्राहक रोजमर्रा की चीजें तो खरीद ही सकेंगे।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ ने युवाओं के लिए लॉन्च किया मार्केट-लिंक्ड प्रोडक्ट
ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार एक फंड से दूसरे फंड में स्विच कर सकते हैं, वह भी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क या टैक्स के। इसके साथ ही, यह प्लान जीवन बीमा सुरक्षा भी देता है, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिरता बनी रहती है। एक विशेष विकल्प के तौर पर ग्राहक 'वेवर ऑफ प्रीमियम' एड-ऑन बेनिफिट भी चुन सकते हैं, जिससे यदि किसी कारणवश पॉलिसीधारक मौजूद न हो, तब भी उनकी दीर्घकालिक बचत योजना प्रभावित न हो।"
हिन्दुस्तान जिंक का सरकारी खजाने में रिकॉर्ड योगदान: इस साल ₹18,963 करोड़, 5 सालों में ₹87,616 करोड़ रुपए दिए
हिन्दुस्तान जिंक ने अपनी 8वीं वार्षिक टैक्स ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट जारी की है, जिसके अनुसार उसने वित्तीय वर्ष 2024-25 में सरकारी खजाने में ₹18,963 करोड़ (कुल राजस्व का 56%) का योगदान दिया। पिछले पांच सालों में यह कुल योगदान ₹87,616 करोड़ रहा। यह वृद्धि रिकॉर्ड अयस्क/रिफाइंड धातु उत्पादन और कम उत्पादन लागत के कारण हुई। रिपोर्ट रॉयल्टी, आयकर, लाभांश और अप्रत्यक्ष करों का विवरण देती है, जिसमें राजस्थान को सालाना ₹3,600 करोड़ का योगदान शामिल है। कंपनी ने पारदर्शिता और ईएसजी प्रतिबद्धता पर ज़ोर दिया है।
भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में ऑटो सेक्टर निभाएगा बड़ी भूमिका
जैसे-जैसे भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के सपने को साकार करने के करीब पहुंच रहा है, ऑटोमोबाइल सेक्टर देश के सकल घरेलू उत्पाद में लगभग 7.1 प्रतिशत और विनिर्माण सकल घरेलू उत्पाद में लगभग 49 प्रतिशत का योगदान देकर विकास के एक मजबूत स्तंभ के रूप में उभर रहा है।